Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Breaking News: फुलवरिया में 18 वर्षीय युवती ने खाई चूहा मारने की दवा, हालत गंभीर

On: June 10, 2026 12:01 AM
Follow Us:
Gopalganj Breaking News
---Advertisement---

Gopalganj Breaking News: फुलवरिया में 18 वर्षीय युवती ने खाई चूहा मारने की दवा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ –  गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला गांव में मंगलवार की अहले सुबह 18 वर्षीय युवती द्वारा चूहा मारने की दवा खाने का मामला सामने आया है। दवा खाने के कुछ ही देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोना धोना मच गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज (Sadar Hospital Gopalganj) रेफर कर दिया।

Gopalganj Breaking News – जानकारी के अनुसार, Selar Kala Gaw (सेलार कला गांव) की रहने वाली युवती सुबह (Morning) अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने जब उसकी हालत देखी तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि उसने चूहा मारने की दवा का सेवन किया है। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर करना पड़ा।

अस्पताल परिसर में कुछ देर बाद जब युवती को होश आया तो उसने बताया कि खेत (Field) में चूहा मारने वाली दवा पड़ी हुई थी, जिसे उसने खा लिया। हालांकि युवती ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसने दवा जानबूझकर खाई या गलती से उसका सेवन कर लिया। उसके बयान के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

घटना के बाद परिजनों ने युवती से पूछताछ की, लेकिन उसने किसी भी प्रकार के दबाव, विवाद या अन्य कारण की जानकारी देने से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती है और संभवतः इसी कारण उसने अनजाने में यह कदम उठा लिया।

इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना केवल लापरवाही या मानसिक अस्वस्थता का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी मौजूद है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल युवती का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Gopalganj Breaking News today

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में उपयोग होने वाले कीटनाशक और चूहा मारने वाली दवाएं खुले में पड़ी रहती हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में विशेषज्ञ लोगों से अपील कर रहे हैं कि जहरीले पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Gopalganj Breaking News
Hospital – Img

फिलहाल इस घटना ने पूरे gaw में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों मामले पर नजर बनाए हुए हैं और युवती के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now