Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

थावे में सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला | मौके पर ही मौत

On: January 1, 2026 12:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/थावे: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पिठौरी गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया,

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत के पुत्र प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में की गई है। मंटू कुमार की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहा पे मौजूद लोगों के अनुसार, मंटू कुमार बाइक से थावे थाना क्षेत्र के ही धतिवना गांव मछली खरीदने गया था। खरीदारी के बाद वह अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान जब वह पिठौरी गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति में आ रही एक पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मंटू कुमार सड़क पर गिर पड़ा और पिकअप उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की भयावहता देख वहां मौजूद लोग सहम गए।

हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने मृतक की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

परिवार के सदस्य और ग्रामीण युवक को उठाकर तुरंत गोपालगंज मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद मंटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का कहना है कि मंटू कुमार घर का सहारा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंटू कुमार की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। जल्द ही लड़की देखने की भी तैयारी थी। घर में खुशियों की चर्चा थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।

मां-बाप, भाई-बहन और रिश्तेदार रो रो कर बुरा हाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू करने का आश्वासन दिया,

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि फरार पिकअप चालक की पहचान की जा सके। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए।

लोगों ने मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

मंटू कुमार की मौत के बाद अमैठी खुर्द और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस बात से Shokin है कि हंसता-खेलता युवक कुछ ही पलों में इस दुनिया से चला गया।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now