टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले में आज छात्र राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ा और निर्णायक बदलाव देखने को मिला। जिले के विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े कई प्रमुख छात्र नेताओं ने सामूहिक रूप से छात्र जनता दल यूनाइटेड (छात्र जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को जिले की छात्र राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता कार्यक्रम छात्र जदयू के अध्यक्ष, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, श्री राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या…
Read MoreTag: टीडीएस वायरलस न्यूज़
ABVP के 67वें प्रांत अधिवेशन में शामिल होने आज गोपालगंज आएंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर गोपालगंज में ट्रैफिक डायवर्जन, 6 घंटे बदले रहेंगे रूट गोपालगंज में आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 67वें प्रांत अधिवेशन में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री मिंज स्टेडियम पहुंचेंगे। इस दौरान शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है…
Read Moreपंचदेवरी न्यूज़: 46.35 करोड़ में 520 बेड का ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय तैयार
पंचदेवरी प्रखंड में 46.35 करोड़ की लागत से 520 बेड का ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय तैयार, 2026 की शुरुआत में बेटियों को बड़ी सौगात टीडीएस वायरल न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले में बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नए वर्ष 2026 की शुरुआत जिले की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। पंचदेवरी प्रखंड में 46 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित 520 बेड क्षमता वाला पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय +2 विद्यालय पूरी तरह तैयार होकर शिक्षा विभाग को…
Read Moreकुचायकोट न्यूज़: नाबालिग चोरी करते पकड़ा गया, देशी कट्टा-कारतूस बरामद | 1 आरोपी गिरफ्तार
टीडीएस वायरलस न्यूज़, कुचायकोट: गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के प्रयास के दौरान एक नाबालिग को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। नाबालिग की तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद होने के बाद पूरे गांवों में बवाल मच गया। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव की एक दुकान में देर रात चोरी का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान दुकान के आसपास मौजूद लोगों को संदिग्ध…
Read Moreथावे में सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला | मौके पर ही मौत
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/थावे: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पिठौरी गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत के पुत्र प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में की…
Read Moreसासामुसा शुगर मिल न्यूज़: विधायक के आश्वासन से 14 दिनों बाद टूटा गन्ना किसानों का धरना
टीडीएस वायरलस न्यूज़, सासामुसा शुगर मिल: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत सासामुसा स्थित शुगर मिल के बाहर पिछले 14 दिनों से चल रहा गन्ना किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया। यह धरना स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर सकारात्मक पहल हुई है और जल्द ही शुगर मिल के पुनः संचालन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गन्ना किसानों का यह आंदोलन शुगर…
Read Moreगोपालगंज: थावे मंदिर चोरी कांड में बड़ा एनकाउंटर, आरोपी घायल – मां दुर्गा के मुकुट का हिस्सा बरामद
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/थावे: गोपालगंज जिले में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थावे भवानी मंदिर चोरी कांड के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थावे थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने मां दुर्गा के मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है, जिसे आरोपी चोरी के बाद छिपाकर दोबारा लेने…
Read Moreगोपालगंज के मठिहनिया गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
टीडीएस वायरलस न्यूज़, मठिहनिया गांव: गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जमुनिया गांव के पास सड़क किनारे एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतका की पहचान विनोद मठिहनिया गांव निवासी अमित चौबे की 28 वर्षीय पत्नी अंशु कुमारी (Anshu Kumari) के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों ने…
Read Moreगोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर मे चोरी करने वाला 1 मास्टरमाइंड गिरफ्तार
फिल्म देखकर थावे मंदिर में 1.08 करोड़ की चोरी की साजिश, गूगल-यूट्यूब से रेकी, यूपी से मास्टरमाइंड गिरफ्तार टीडीएस वायरलस न्यूज़, थावे मंदिर – गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में हुई 1.08 करोड़ रुपये की हाईप्रोफाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बिहार पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता दीपक राय को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने चोरी से पहले फिल्मों से आइडिया लिया, गूगल और यूट्यूब पर मंदिर की पूरी जानकारी जुटाई…
Read Moreबजरंग दल का शौर्य संचलन: जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गोपालगंज
जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गोपालगंज – सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया शहर भ्रमण टीडीएस वायरलस न्यूज़ – गोपालगंज जिले में शनिवार को बजरंग दल की ओर से भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, हाथों में भगवा ध्वज और जोश से भरे नारों के साथ जब संचलन शहर की सड़कों पर निकला, तो पूरा वातावरण धर्म और उत्साह से सराबोर हो गया। शौर्य संचलन की शुरुआत कमला राय कॉलेज के साइंस ब्लॉक…
Read More