Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Sarkari Naukri: गोपालगंज सिपाही चालक भर्ती परीक्षा में 1402 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित – पढ़े पूरी खबर

On: June 29, 2026 7:07 AM
Follow Us:
Gopalganj Sarkari Naukri
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित चौथे चरण की सिपाही चालक भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। Gopalganj जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2352 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन केवल 950 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1402 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों ने विज्ञान विषय के प्रश्नों को अपेक्षाकृत कठिन बताया।

डीएम ने संभाली व्यवस्था की कमान

Gopalganj Sarkari Naukri news | परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गोपालगंज जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (samir saurbh)  स्वयं लगातार परीक्षा केंद्रों (exam center) का निरीक्षण करते रहे। उनके साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) और गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन का जायजा लिया।

Gopalganj Sarkari Naukri update – जैमर, CCTV और वीडियोग्राफी से हुई निगरानी

Gopalganj Sarkari Naukri | नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर नेटवर्क जैमर लगाए गए थे। परीक्षा परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और लगातार वीडियोग्राफी के माध्यम से की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कमरों, बेंच-डेस्क और शौचालयों की गहन जांच कराई गई। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य किया गया था।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहा पूर्ण प्रतिबंध

Gopalganj Sarkari Naukri | गोपालगंज परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन, गणित और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन विज्ञान विषय के कई प्रश्न कठिन रहे। अभ्यर्थियों का कहना था कि विज्ञान के सवालों को हल करने में अधिक समय लगा, जिससे समय प्रबंधन प्रभावित हुआ।

गोपालगंज के परीक्षा केंद्रों पर नालंदा, औरंगाबाद सहित कई जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। नालंदा के अभ्यर्थी S. ने बताया कि गणित (Math) और रीजनिंग उम्मीद के अनुसार रहे, जबकि विज्ञान (Science) के प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे। वहीं औरंगाबाद (Aurangabad) के अभ्यर्थी G. ने कहा कि यदि विज्ञान के प्रश्न थोड़े सरल होते तो प्रश्नपत्र अधिक संतुलित माना जाता।

Gopalganj Sarkari Naukri update today केंद्रवार उपस्थिति

Gopalganj Sarkari Naukri
Exam दे कर निकलते Students Gopalganj – Img
  1. वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय: 360 में 148 उपस्थित, 212 अनुपस्थित।
  2. डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय: 888 में 373 उपस्थित, 515 अनुपस्थित।
  3. एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय: 1104 में 429 उपस्थित, 675 अनुपस्थित।

Gopalganj Sarkari Naukri news | गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now