Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज के उचकागांव में खेल महोत्सव, छात्रों ने फुटबॉल और बैडमिंटन में दिखाई प्रतिभा

On: February 28, 2026 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

àGopalganj Sports Competition news

छात्रों ने फुटबॉल, रिले दौड़, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में दिखाया उत्साह 

गोपालगंज टीडीएस वायरलस न्यूज़: उचकागांव प्रखंड अंतर्गत स्थित हाई स्कूल उचकागांव के कैंपस एवं श्यामपुर बाजार स्थित मैदान में मेरा युवा भारत गोपालगंज के जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह के निर्देशन में उचकागांव क्लस्टर द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27- 28 फरवरी को किया गया तथा इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Gopalganj Sports Competition
Img

जिसमें आज केवल पुरुष खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ HDFC बैंक के कलेक्शन मैनेजर प्रवीन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Gopalganj Sports Competition
Img

फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीम के बीच मुकाबले हुए, जिसमें पहला मैच कटेया थावे के बीच हुआ और कटेया टीम 2- 0 से विजयी हुई । दूसरा मैच कुचायकोट हथुआ के बीच हुआ जिसमें कुचायकोट 4- 1 से विजयी हुई और इसका फाइनल मुकाबला कटेया और कुचायकोट के बीच हुआ जिसमें कटेया 2- 0 से जीत दर्ज करते हुए विजेता कप पर अपना कब्जा जमाया।

Gopalganj Sports Competition
Img

साथ ही रिले दौड़ में बारह टीम भाग ली थी जिसमें टीम F से सुजीत, हरेंद्र, जाहिर, बिट्टू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिता बैडमिंटन में अब्दुल ने 13 प्वाइंट लेकर प्रथम और 4 प्वाइंट लेकर सूरज द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में विजेता टीम और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल, कप और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

Gopalganj Sports Competition

Gopalganj Sports Competition | इस अवसर पर उचकागांव के स्वयंसेवक नवीन कुमार सिंह, आलोक रंजन सिंह, हथुआ के स्वयंसेवक दीपक रॉय, नवलकिशोर, फुलवरिया के स्वयंसेवक अभय एवं विद्यालय के शिक्षक सच्चिदानंद सर, राजू सर, सहित अन्य गणमान्य और सैकड़ों दर्शन उपस्थित रहे।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में खरवार जाति के प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश | विधायक मंजीत सिंह ने की शुरुआत – Kharwar Caste Certificate

Neha Kumari Assault Case

Neha Kumari Assault Case: पागल कहने पर विरोध – ससुराल वालों ने नेहा कुमारी की पिटाई | अस्पताल में भर्ती

UPSC Result 2026

UPSC Result: कुशवाहा समाज के लाल गौरव कुमार ने हासिल की 377वीं रैंक | गाँव मे खुशी की लहर – Exclusive report

Gopalganj Opium Farming

Gopalganj Opium Farming: भोरे में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ | पुलिस ने फसल नष्ट कर 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: जिला मंत्री सत्यप्रकाश की गिरफ्तारी पर विरोध – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Sports Competition: गोपालगंज मे छात्राओं ने कबड्डी, रिले दौड़ और बैडमिंटन में दिखाया दमखम | खेल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह