टीडीएस वायरलस न्यूज़ गोपालगंज, बिहार: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीश कुमार (Anish Kumar) की पत्नी लक्ष्मी देवी (Lakshmi Devi) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा के विषय बन गया है।
क्या है पूरा मामला? पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी अपने घर पर थीं जबकि उनके पति अनीश कुमार काम के सिलसिले में दिल्ली (Delhi) में रहते हैं। घटना वाले दिन दोनों के बीच मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बातचीत हो रही थी, जो अचानक विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद महिला ने नाराज हो कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब घर के अन्य सदस्यों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की हालत गंभीर पाई गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Phone Vivad | इस दुखद घटना ने सभी घर वालो को झकझोर दिया है क्योंकि लक्ष्मी देवी दो छोटे बच्चों की मां थीं। अब इन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। बरौली थाना पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में फोन पर हुए विवाद को इस घटना का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Gopalganj Phone Vivad
Gopalganj phone Vivad – सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि: “मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।”











