Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

रील बनाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत | ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए 3 दोस्त

On: February 4, 2026 8:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, रील बनाने गए थे दियारा | 2 दोस्त घायल

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक दियारा क्षेत्र में रील बनाने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला हरपुर गांव निवासी पिंटू सहनी के बेटे अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल युवकों का इलाज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

रील बनाने गए थे दियारा, लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अखिलेश कुमार अपने दोस्तों—इंद्रजीत राम के बेटे आकाश कुमार और मोतीलाल सहनी के बेटे कृष कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दियारा क्षेत्र में रील बनाने गए थे।

दियारा पहुंचने के बाद आकाश को घर से फोन आने पर तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर गांव के समीप उनकी बाइक दियारा से मिट्टी की कटाई और ढुलाई कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अखिलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता किसान हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now