Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

पंचदेवरी के Jamunha में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

On: July 15, 2026 7:46 PM
Follow Us:
Jamunha
---Advertisement---

Panchdevari Degree College Inauguration: पंचदेवरी के जमुनहा राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिली बड़ी सौगात

गोपालगंज/न्यूज़: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहा स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किए जाने के बाद कॉलेज परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोग डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे थे। कॉलेज शुरू होने से अब पंचदेवरी और आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए गोपालगंज, सीवान या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए गोपेश्वर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजली गुप्ता ने कहा कि पंचदेवरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी और क्षेत्र का शैक्षणिक विकास तेज होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने और कॉलेज की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, साहित्यकार सर्वेश तिवारी ‘श्रीमुख’, जदयू जिला महासचिव एवं पूर्व प्रमुख अनुग्रह नारायण दुबे, बीडीओ आयुष राज आलोक, सीओ उमा कुमारी, समाजसेवी मंजीत त्रिपाठी, रंजीत तिवारी तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे छात्राओं की शिक्षा को भी विशेष बढ़ावा मिलेगा और उच्च शिक्षा का दायरा ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा।

उद्घाटन समारोह के समापन पर सभी अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर विकसित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण दोनों समाज के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं और दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार, जमुनहा इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. दुर्गाचरण पांडेय, पारस तिवारी, नंद किशोर तिवारी, मनीष पांडेय, सुरेंद्र कुमार राम, लक्ष्मण पासवान, सज्जाद आलम, रूबी प्रवीण, निवेदिता, प्रार्थना यादव, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Jamunha
Panchdevari Degree College Inauguration Jamunaha Gopalganj Bihar – Img

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि कॉलेज के नियमित संचालन से पंचदेवरी क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और आने वाले वर्षों में यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देंगे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now