Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

सिध्वनिया बाजार में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

On: June 29, 2026 8:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान गोपालगंज जिले के लोगों को सोमवार की सुबह करीब 8:20 से चालू हुई बारीश से बड़ी राहत मिली। सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में हल्का-फुल्का बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया और तापमान में करीब 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय बाद लोगों ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया, जिससे कूलर और एसी की जरूरत भी कम महसूस होंगी।

बारिश का सबसे बड़ा फायदा गोपालगंज जिले हर प्रखंड के किसानों को मिला है। खरीफ सीजन की शुरुआत पहले ही हो चुकी है, किसान धान की रोपाई  मे अब जुटे लगे है, लेकिन बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं थी। ऐसे में सोमवार की बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद हो रहा है. इस बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचेगा धीरे धीरे, डीजल पंप चलाकर सिंचाई करने की जरूरत भी काफी हद तक खत्म अब हो जाएगी। इससे किसानों की लागत घटेगी और समय पर रोपाई हो सकेगी।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जून के आखिर में हुई यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक है। खेतों में नमी बढ़ने से धान की रोपाई तेजी से विकसित होगी और आने वाले दिनों में रोपाई का कार्य भी समय पर ख़त्म हो जायेगा। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

घने बादल छाए खालगाँव – img

दूसरी ओर बारिश के कारण शहर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से गोपालगंज जिले का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सोमवार सुबह (8:20) हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए।

हालांकि बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर हल्का जलजमाव भी देखने को मिला। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद मिली राहत के सामने यह परेशानी बहुत छोटी है।

मौसम विभाग के अनुसार गोपालगंज सहित बिहार के कई जिलों में मानसून अब सक्रिय हो चुका है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गोपालगंज जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

Khalgaw मे रोपनी चालू – Img

बारिश ने जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की उम्मीदों को भी नई उड़ान दी है। समय पर हुई यह वर्षा गोपालगंज जिले की कृषि व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे धान उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

गोपालगंज में JSCP का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन; शिक्षा सुधार और छात्र हितों की उठाई मांग

award

गोपालगंज मे फरार अपराधियों पर ₹20 हजार तक इनाम, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार (award)

Students

गोपालगंज में 9 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, ग्रामीण students को मिली बड़ी सौगात

Gopalganj News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 कार्यशाला में वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर जोर

Jamunha

पंचदेवरी के Jamunha में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

Kateya में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, अब हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्नातक शिक्षा – पढ़े पूरी खबर