टीडीएस वायरलस लेटेस्ट जानकारी, छपरा/बिहार: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।
जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) परिसर में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है।
इग्नू की यह पहल खासकर उन छात्रों के लिए राहत लेकर आई है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
IGNOU Admission Chhapra 2026 – अब वे 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक छात्रों को अवसर देने के उद्देश्य से तिथि विस्तार का निर्णय लिया है।
IGNOU – इन विषयों में मिल रहा है प्रवेश इस सत्र में स्नातकोत्तर स्तर पर कॉमर्स, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन और लोक प्रशासन जैसे विषयों में नामांकन लिया जा रहा है।
वहीं स्नातक स्तर पर साइंस, कॉमर्स और लाइब्रेरी साइंस में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं।
इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली छात्रों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर देती है। जो छात्र नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के कारण नियमित कॉलेज नहीं जा सकते, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
IGNOU Admission Chhapra 2026 | नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन-अभ्यर्थियों को सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।
फॉर्म भरते समय छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
प्रवेश से जुड़ी सभी सूचनाएं ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से भेजी जाएंगी, इसलिए सही संपर्क विवरण देना अनिवार्य है।
ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत? तो यहां मिलेगी मदद जो छात्र ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं या तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए जेपीयू परिसर स्थित इग्नू स्टडी सेंटर में विशेष सहायता काउंटर बनाया गया है। यहां विशेषज्ञों द्वारा आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
IGNOU Admission Chhapra 2026 | इग्नू स्टडी सेंटर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. विश्वामित्र पांडेय ने बताया कि तिथि बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को अवसर प्रदान करना है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
IGNOU Admission Chhapra 2026 – यह सुविधा छपरा और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए बेहद लाभकारी है। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है।
IGNOU Admission Chhapra 2026
मानना है कि डिजिटल माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो गई है। इससे समय की बचत के साथ-साथ छात्रों को त्वरित सूचना भी मिलती है।
IGNOU Admission Chhapra 2026 – शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है।









