Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक करें आवेदन

On: February 27, 2026 5:32 AM
Follow Us:
JPU UG Semester-1 Exam Form 2026
---Advertisement---

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 28 फरवरी 2026 तक मौका

Chapra News | JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | CBCS (2025-29) Update tds viral news छपरा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कल समाप्त हो रही है, जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल तक है।

अब छात्र 28 फरवरी 2026 तक अपने परीक्षा प्रपत्र संबंधित महाविद्यालयों में जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है और निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | पहले 15 फरवरी, फिर 20 फरवरी… अब 28 फरवरी अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-1 CBCS (2025-2029) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 05 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। बाद में इसे 20 फरवरी तक विस्तारित किया गया था।

हालांकि, बड़ी संख्या में छात्र समय पर फॉर्म जमा नहीं कर पाए। छात्रों और कॉलेज प्रशासन से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए कुलपति की स्वीकृति से अंतिम तिथि अब 28 फरवरी 2026 तक ही है।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | किन छात्रों को मिलेगा लाभ? यह निर्णय विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए राहत है जो किसी तकनीकी समस्या, दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर CBCS (2025-2029) सत्र के सभी नियमित एवं योग्य छात्र अब 28 तक अपना परीक्षा फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में जमा कर दे।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | कॉलेजों को भी जारी हुए निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को परीक्षा प्रपत्रों की समेकित सूची तैयार कर सभी आवश्यक दस्तावेज पेन ड्राइव के साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 06 मार्च 2026 तक जमा करने होंगे।

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए कॉलेज प्रशासन को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

ऑनलाइन फॉर्म का सत्यापन अनिवार्य छात्रों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों का सत्यापन संबंधित कॉलेज के प्राचार्य या अधिकृत पदाधिकारी द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा।

सत्यापन के दौरान निम्नलिखित विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी:

  • परीक्षार्थी का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • विषय (Subject Details)
  • परीक्षा क्रमांक
  • पंजीयन संख्या

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसे तुरंत ऑनलाइन माध्यम से सुधारना होगा, ताकि प्रवेश-पत्र (Admit Card) जारी करने में कोई समस्या न हो।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा कोई मौका

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि 28 फरवरी 2026 के बाद किसी भी छात्र का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे अंतिम अवसर घोषित किया गया है।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026
JPU University – Img

छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें। वहीं महाविद्यालयों से भी इस प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया है।

JPU UG Semester-1 Exam Form 2026 | छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  1. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट अवश्य लें।
  2. सभी दस्तावेज संलग्न कर समय पर कॉलेज में जमा करें।
  3. सत्यापन की स्थिति कॉलेज से कन्फर्म करें।
  4. किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारें।
  5. 28 फरवरी 2026 की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now