Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Patna University: पटना विश्वविद्यालय PhD नामांकन विवाद – भ्रष्टाचार के आरोप, धरना 6वें दिन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी

On: May 14, 2026 8:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – पटना विश्वविद्यालय सत्र- 2025 के पीएचडी (Ph.D) नामांकन में (CSIR, UGC-NET)के द्वारा Only Ph.D उत्तीर्ण छात्रों से नामांकन फॉर्म भरवाकर, इंटरव्यू लेकर और मेरिट लिस्ट में सलेक्शन होने के बाद नामांकन से वंचित करने एवं नामांकन में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और अपारदर्शिता को लेकर “रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति” के द्वारा चल रहे. अनिश्चित कालीन धरना लगातार छठे दिन भी जारी है अगर हमारी मांगे नहीं माना जाएगी तो 15.05.2026 से हम अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करेंगे।

Patna University | रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति के अनिश्चित कालीन धरना को सोसल जस्टिस आर्मी के सयोजक गौतम आनन्द,AISF और PFVC के बिहार राज्य महासचिव विद्यानंद पासवान का समर्थन मिला, गौतम ने कहाँ की विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया तानाशाही वाला हैं छात्र आज छठे दिन से धरना पर बैठा हैं किसी पदाधिकारी ने मिलने तक नहीं आया।

Patna University News – Ph.D नामांकन मे भ्रष्टाचार और पक्षपात का खेल बड़े स्तर पर हुआ हैं विश्वविद्यालय को मेरिट लिस्ट मे स्नात्तकोत्तर और इंटरव्यू के अंक प्रकाशित करना चाहिए जिससे नामांकन पारदर्शी होगा और किस छात्र को कितना अंक दिया गया हैं इससे स्पष्ट होगा जो छात्र नामांकन से वंचित रह गया मेरिट लिस्ट मे जगह नहीं बना पाया उसका कारण अंक कम होना या जान बूझकर नामांकन से वंचित किया गया हैं।

Patna University – छात्रों के द्वारा विश्वविद्यालय के नामांकन प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल को कुलपति को संज्ञान लेना चाहिए और जल्द से जल्द समाधान करनी चाहिए। पटना विश्वविद्यालय के नेता और PFVC के बिहार राज्य सचिव विद्यानंद पासवान कहाँ की विश्वविद्यालय के नामांकन में भ्रष्टाचार, पक्षपात खेल बड़े पैमाने पर चल रहा हैं नामांकन में नेता, मंत्री और राज्यपाल के पेरवी पर बड़े पूँजीपति घराने के छात्रों शामिल कर लिया जाता हैं और आम गरीब, किसान,मजदूर वर्ग से आने वाले छात्रों को Ph.D नामांकन से वंचित कर दिया जाता हैं।

Patna University News

Patna University
धरना 6वें दिन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी – Img

रिसर्च स्कॉलर के धरना में छात्रनेता कृष्णा कुमार विश्वजीत कुमार, निक्की कुमार कौंसिल मेंबर पटना सायंस कॉलेज, शंकर कुमार, नितीश कुमार, अमरजीत, सागर कुमार, दिनेश कुमार, विजय पासवान, अंकुश कुमार, आशीष कुमार, शिवम कुमार एवं अन्य कई छात्र शामिल हुआ।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now