Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Rajgir Breaking News: छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य का पुतला दहन, ABVP ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

On: June 10, 2026 4:04 AM
Follow Us:
Rajgir Breaking News
---Advertisement---

Rajgir College News: छात्रों ने किया प्राचार्य का पुतला दहन, ABVP ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ राजगीर। बिहार के राजगीर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को छात्रों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य का पुतला, दहन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मांगों के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।

Abvp Rajgir Breaking News – इस प्रदर्शन का नेतृत्व कॉलेज सह मंत्री मो. आमिर आलम, नगर मंत्री सुमंत कुमार और नगर सह मंत्री प्लाजा कुमारी ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Abvp/Bihar Rajgir Breaking News – प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनकी मुख्य मांगों में जूलॉजी, बॉटनी, उर्दू और संस्कृत विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति, पार्किंग शेड का निर्माण, खेल मैदान और खेल सामग्री की उपलब्धता, एनएसएस स्पेशल कैंप का आयोजन, स्वच्छता अभियान, छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था शामिल रही।

इसके अलावा छात्राओं ने कॉलेज में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने, काउंटर शेड निर्माण, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने और एईसी, एसईसी तथा वीएसी पाठ्यक्रमों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।

ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से खेल सुविधाओं और एक वर्ष से अधिक समय से शिक्षकों की बहाली की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Rajgir Breaking News – प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में अक्सर शिक्षकों, प्राचार्य और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है, जिसका नकारात्मक असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ता है।

नगर सह मंत्री प्लाजा कुमारी (Plaza Kumari) ने कहा कि छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षण संस्थान में छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है और इसे जल्द दूर किया जाना चाहिए।जूलॉजी विभाग की छात्राओं कोमल कुमारी, आकांक्षा कुमारी और प्रीतिका सिन्हा ने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही।

वहीं खिलाड़ियों में सुनता कुमारी, प्रिया कुमारी और मुस्कान कुमारी ने कॉलेज में खेल मैदान और खेल संसाधनों की कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

Rajgir Breaking News – मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

नगर मंत्री सुमंत कुमार (sumant kumar) ने कहा कि छात्रों की अधिकांश मांगें वर्षों पुरानी हैं और अब तक उन पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कॉलेज सह मंत्री मो. आमिर आलम ने भी कहा कि छात्र हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो ABVP के नेतृत्व में बड़ा छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Rajgir Breaking News
Rajgir College Protests ABVP students – img

इस प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कापसीमे, गुलशन कुमार, आशिक कुमार, अश्विनी कुमार, अमित कुमार, रौशन कुमार, अनुराग राज समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Abvp/Bihar Rajgir Breaking News

राजगीर राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन कॉलेज की शैक्षणिक और बुनियादी समस्याओं को उजागर करता है। अब सभी की नजर कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में छात्र आंदोलन और तेज हो सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now