टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/पंचदेवरी – गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है।
अखंड भारत के निर्माता, विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के पावन अवसर पर जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों के शामिल होने वाले है।
सम्राट अशोक जी का कार्यक्रम शिवनन्दन साह उच्च विद्यालय, पंचदेवरी बाजार (गोपालगंज, बिहार) में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजक संस्था “सम्राट अशोक विकास मंच, पंचदेवरी” द्वारा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया गया हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपक प्रकाश (Dipak Prakash) होंगे – सम्राट अशोक जी का भव्य आयोजन में बिहार सरकार (Bihar Government) के पंचायती राज मंत्री माननीय दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंत्री का आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि मंत्री दीपक प्रकाश अपने संबोधन में सम्राट अशोक के आदर्शों और वर्तमान समाज में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालेंगे।
गोपालगंज और अन्य जिला कई दिग्गज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता होंगे शामिल – सम्राट अशोक कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इनमें पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिनारायण सिंह कुशवाहा, भाकपा माले नेता सह अधिवक्ता अजात शत्रु साहू, राजद जिला उपाध्यक्ष फैज अकरम, पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि राजू कुशवाहा और डॉ. सुनील रंजन शामिल हैं।
इन सभी अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य होगा।
विशेष आकर्षण: अद्भुत प्रदर्शन भी होगा शामिल – इस आयोजन का एक खास आकर्षण भी रखा गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में अपने हाथों और कपाल से 51 नारियल फोड़ने वाले अरविंद कुशवाहा (Arvind Kushwaha) और स्प्रिंटर रवि मौर्य (Ravi Maurya) अपने विशेष प्रदर्शन से लोगों को आकर्षित करेंगे। आयोजकों का दावा है कि यह प्रस्तुति कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएगी।
सम्राट अशोक के आदर्शों को आगे बढ़ाने का उद्देश्य – सम्राट अशोक जी का आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि सम्राट अशोक महान के आदर्शों समानता, समरसता, न्याय और अहिंसा को समाज में फैलाना है।
आयोजकों के अनुसार, आज के समय में जब समाज में विभाजन और असमानता की चुनौतियां हैं, तब सम्राट अशोक के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
Samrat Ashok (सम्राट अशोक) जिन्हें इतिहास (History) में एक महान शासक और धम्म के प्रचारक के रूप में जाना जाता है, सम्राट अशोक अपने शासनकाल में अहिंसा, धार्मिक सहिष्णुता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं।
युवाओं और समाज के लोगों से अपील – आयोजन समिति ने गोपालगंज जिले के सभी सम्मानित नागरिकों, युवाओं, छात्रों और समाज के प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि आपकी उपस्थिति ही हमारी प्रेरणा है और यही इस कार्यक्रम की सफलता की कुंजी होगी।
कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम के संचालन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग लिया जायेगा ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। #जय_सम्राट, #जय_अखंड_भारत और #सम्राट_अशोक_जयंती जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
लोग पोस्ट, वीडियो और आमंत्रण संदेशों के जरिए एक-दूसरे को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ऐतिहासिक बनने की ओर बढ़ता आयोजन
पंचदेवरी में आयोजित होने वाला यह सम्राट अशोक जयंती सह सम्मान समारोह न केवल एक सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन है,
बल्कि यह समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का एक सशक्त माध्यम है। जिस तरह से इस कार्यक्रम की तैयारियां और लोगों का उत्साह दिख रहा है, उससे साफ है कि यह आयोजन आने वाले समय में एक ऐतिहासिक मिसाल बनेगा।
Samrat Ashok Jayanti
जितेन भी यूजर ये न्यूज़ पढ़ रहे है आप सभी से निवेदन है इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने, 30 मार्च को पंचदेवरी पहुंचकर इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं और सम्राट अशोक महान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।





