टीडीएस वायरलस न्यूज़, हरपुर सासामुसा बिहार/गोपालगंज – सिरिसिया भावना कप (Sirisiya Bhavana Cup) सीजन–14 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला ईशान 11 मीरगंज और शोएब 11 महुअवां के बीच खेला गया,
जिसने दर्शकों को अंत तक सांसें थामे रखने पर मजबूर कर दिया। टॉस जीतकर शोएब 11 के कप्तान गुलाम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और ईशान 11 को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
Sirisiya Bhavana Cup – पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईशान 11 की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज फहीम अनवर और तारिक ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार प्रदान किया।

फहीम अनवर ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह छक्के और छह चौके शामिल थे। वहीं तारिक ने भी बेहतरीन साथ निभाते हुए 31 गेंदों पर 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें नौ छक्के और चार चौके शामिल रहे।
दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम ज्यादा योगदान नहीं दे सका, लेकिन मजबूत शुरुआत के दम पर ईशान 11 ने 8 विकेट के नुकसान पर 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर शोएब 11 को कठिन लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोएब 11 महुअवां की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कप्तान गुलाम 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सेमीफाइनल के हीरो सनी यादव भी मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद प्रफुल्ल ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह भी कैच आउट हो गए।

मैच उस समय रोमांचक मोड़ पर पहुंचा जब तरुण ने 18 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें सात छक्के और एक चौका शामिल था। उनके साथ रेहान गोल्डेन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।
रेहान ने 27 गेंदों पर 81 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 11 गगनचुंबी छक्के और तीन चौके शामिल थे। एक समय ऐसा लगने लगा कि शोएब 11 मुकाबले में वापसी कर लेगी,
लेकिन लगातार विकेट गिरने और अहम मौकों पर डॉट बॉल खेलने के कारण टीम लक्ष्य से चूक गई। पूरी टीम 232 रनों पर सिमट गई और ईशान 11 ने यह मुकाबला 9 रन से अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फहीम अनवर को मैन ऑफ द सीरीज और आइकॉन प्लेयर का पुरस्कार दिया गया, जबकि शानदार बल्लेबाजी के लिए रेहान गोल्डेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Sirisiya Bhavana Cup – इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवी राम दुबे जी, अजय सिंह (मुखिया, सिरिसिया पंचायत) तथा तौहीद आलम उपस्थित रहे।
Sirisiya Bhavana Cup 2026 | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्णा कुमार पंडित ने की। सचिव बब्बू सिंह एवं कोषाध्यक्ष मुस्ताक अहमद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। मैच का सफल संचालन अंपायर शाहिद जमाल सैफी और ई. प्रवेज आलम ने किया।
Sirisiya Bhavana Cup – कमेंट्री के माध्यम से फारूक अहमद ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी ई. विनय शर्मा एवं अशरफ अली ने कुशलतापूर्वक निभाई।
Sirisiya Bhavana Cup Gopalganj
Sirisiya Bhavana Cup – इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य मन्नू सिंह, सतीश गुप्ता, देव जी गुप्ता, मो. अतिउल्लाह, विनय सोनी, सतीश सिंह एवं डबलू की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गई।







