Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Student JDU Gopalganj: गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में छात्र जदयू का शक्ति प्रदर्शन | सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता

On: January 6, 2026 6:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज | हथुआ: गोपेश्वर कॉलेज हथुआ, गोपालगंज में छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में आयोजित भव्य छात्र सम्मेलन सह सदस्यता अभियान ने गोपालगंज जिले की छात्र राजनीति में नया जोश भर दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने छात्र जदयू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल कुमार, अध्यक्ष, छात्र जनता दल (यूनाइटेड), जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने की। सम्मेलन स्थल पर छात्रों की जबरदस्त उपस्थिति यह संकेत दे रही थी कि छात्र जदयू गोपालगंज जिले में तेजी से जनाधार बढ़ा रहा है।

कॉलेज परिसर पूरे समय छात्र एकता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े नारों से गूंजता रहा।

Student JDU Gopalganj | छात्र नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा कार्यक्रम का कद इस सम्मेलन में छात्र जदयू के कई छात्र नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें मो० अफजल (वरिष्ठ छात्र नेता, छात्र जदयू, गोपालगंज), राजा कुमार अनीश (वरिष्ठ छात्र नेता) और प्रशांत सिंह पटेल प्रमुख रूप से शामिल थे। इन नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संगठित करना, उनकी समस्याओं को एकजुट होकर उठाने का मंच देना तथा शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, परीक्षा प्रणाली और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि

Student JDU Gopalganj – छात्र जदयू केवल एक संगठन नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। आज के दौर में छात्रों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि सही दिशा और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे छात्र जदयू निरंतर प्रदान कर रहा है।

छात्र जदयू लोकतांत्रिक, सकारात्मक और संघर्षशील तरीके से छात्रों के हक़ और सम्मान की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

गोपालगंज में तेजी से मजबूत हो रहा छात्र जदयू | Student JDU Gopalganj- छात्र नेता मो० अफजल ने अपने संबोधन में कहा कि गोपालगंज जिले में छात्र जदयू का विस्तार तेज़ी से हो रहा है।

गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में आयोजित यह सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि छात्र अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और संगठित होकर लड़ने के लिए तैयार हैं।

छात्र नेता राजा कुमार अनीश ने कहा कि छात्र जदयू छात्रों को केवल राजनीति नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज के प्रति जवाबदेही भी सिखाता है।

वहीं प्रशांत सिंह पटेल ने कहा कि संगठन छात्रों की हर समस्या चाहे वह छात्रवृत्ति हो, परीक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक संसाधन या रोजगार—को मजबूती से उठाता रहेगा और समाधान के लिए संघर्ष करेगा।

कॉलेज इकाई का गठन | Student JDU Gopalganj- सम्मेलन के दौरान गोपेश्वर कॉलेज हथुआ छात्र जदयू इकाई का गठन भी किया गया, जिसका उपस्थित छात्रों ने तालियों के साथ स्वागत किया। सर्वसम्मति से निम्नलिखित को चयन किया गया—

  • अध्यक्ष: रोमित कुमार
  • उपाध्यक्ष: फरहान खान
  • सचिव: शिवम कुमार
  • महासचिव: रिंकी कुमारी
  • कोषाध्यक्ष: रोमिक कुमार

Student JDU Gopalganj | नवनिर्वाचित छात्र नेता को संगठन की ओर से बधाई दी गई और कॉलेज में छात्र हितों की काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव-चयनित अध्यक्ष रोमित कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।

महासचिव रिंकी कुमारी ने कहा कि संगठन में छात्राओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त किया जाएगा और छात्राओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

Student JDU Gopalganj
गोपेश्वर कॉलेज हथुआ – Img

Student JDU Gopalganj – कार्यक्रम का समापन छात्र एकता, संगठन की मजबूती और छात्र हितों के संघर्ष को लगातार जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा, मंजीत मांझी, जीतू कुमार, आकाश कुमार, साजिद अहमद, वसीम राजा, तरन्नुम आरा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Student JDU Gopalganj

गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में आयोजित यह छात्र सम्मेलन सह सदस्यता अभियान छात्र जदयू के लिए न केवल ऐतिहासिक बल्कि आने वाले समय में छात्र राजनीति की दिशा तय करने वाला आयोजन साबित हो रहा है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now