टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोपालगंज नगर इकाई ने आज वीरांगना महारानी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।
ABVP जिला कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता व जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
Abvp Gopalganj – कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक अनीश कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा:
रानी लक्ष्मीबाई सिर्फ इतिहास नहीं, नारी शक्ति का प्रेरणास्त्रोत हैं। समाज को उनकी तरह साहस और नेतृत्व से सीख लेनी चाहिए।
Abvp Gopalganj | वहीं, जिला संयोजक मंजीत राय ने बताया कि पहले जहां महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में देखा जाता था,

आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभाविप हर वर्ष रानी लक्ष्मीबाई जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाती है।
Abvp Gopalganj
इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
- प्रिंस सिंह (खेलो भारत प्रांत संयोजक),
- रोहित जायसवाल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य),
- हरिओम राय (SFS संयोजक),
- विवेक कुमार,
- नगर सह मंत्री विकी कुशवाहा,
- आशुतोष कुमार,
- गोलू कुमार, रविकांत जी सहित अन्य कार्यकर्ता।









