Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

मिंज स्टेडियम में ABVP के 67वें प्रांतीय अधिवेशन का भूमि पूजन, 2 से 5 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन

On: December 16, 2025 6:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज न्यूज़ : मिंज स्टेडियम में ABVP के 67वें प्रांतीय अधिवेशन का भूमि पूजन, 2 से 5 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज बिहार – गोपालगंज शहर स्थित मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन का भूमि पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।

यह प्रांतीय अधिवेशन आगामी 02 से 05 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें उत्तर बिहार प्रांत के 36 संगठनात्मक एवं 20 प्रशासनिक जिलों से लगभग 1500 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Abvp
Abvp Gopalganj – img

अधिवेशन से पूर्व 02 जनवरी को एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से ABVP की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा, छात्र हितों से जुड़े आंदोलन एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी आमजन एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। भूमि पूजन के उपरांत वर्तमान सदस्यों की व्यवस्था बैठक आयोजित की गई,

जिसमें विभिन्न विभागों एवं संभागों का वितरण कर कार्यकर्ताओं को अधिवेशन के लिए दायित्व सौंपे गए। वहीं पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक में वित्तीय विषयों पर चर्चा हुई और सभी ने अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, प्रांत उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, जिला प्रमुख मुकुल शर्मा, विभाग प्रमुख डॉ. मनोज कुमार सिंह, विभाग संयोजक अनीश कुमार, जिला संयोजक मंजीत राय, नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल सहित जिले की विभिन्न इकाइयों के सैकड़ों वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं व्यवस्था बैठक एवं पूर्व कार्यकर्ता बैठक में बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री यागवल्क्य शुक्ल की विशेष उपस्थिति रही।

ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि 2004 के बाद पुनः जिले में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन होना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है, वहीं आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now