Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज न्यूज़: बहन के घर गया प्रदीप साह का सड़क किनारे मिला मृत शव

On: December 24, 2025 12:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: कुशीनगर जिले (Kushinagar Zila) के सेवरही थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप साह (Pradip Sah) के रूप में हुई है, जो मनेजर साह का पुत्र था। प्रदीप चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।

Gopalganj
Pradip Kumar Instagram profile – img

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोमवार को अपनी बहन के घर कुशीनगर जिले के पकडिहार गांव आया हुआ था। बहन के घर पर वह सामान्य रूप से रह रहा था।

सोमवार की देर शाम उसने यह कहकर घर से बाहर निकलने की बात कही कि वह गौरी जगदीश गांव में एक पार्टी में शामिल होने जा रहा है।

इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मंगलवार की सुबह जब सेवरही-पडरौना मार्ग पर स्थित गौरी जगदीश गांव के पास ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सेवरही थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप साह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी धीरेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना, हत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप के मोबाइल फोन पर किसी युवती के संदेश (मैसेज) आए थे,

जिस पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मैसेज की भी गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके संपर्क में था और आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी।

संदिग्ध मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर शव मिला है वह सड़क के किनारे सुनसान इलाका है।

ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं किसी वारदात को अंजाम देकर शव को वहां फेंका तो नहीं गया। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यदि मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से कुशीनगर और गोपालगंज दोनों जिलों में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now