Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

छात्राओं की मांग: Mahendra Mahila College में BCA कोर्स शुरू हो, ABVP महिला इकाई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

On: March 18, 2026 5:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की महेंद्र महिला कॉलेज इकाई ने छात्राओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। इकाई की ओर से प्राचार्य डॉ. ए. के. पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

ABVP की मुख्य मांगें:

  • कॉलेज में BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की पढ़ाई शुरू की जाए
  • वर्ग कक्षों का नाम रानी अहिल्याबाई, रानी अब्बक्का, रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के नाम पर रखा जाए
  • छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की व्यवस्था हो
  • स्नातक सत्र 2019, 2020, 2021, 2022 के टीआर (Tabulation Register) कॉलेज में उपलब्ध कराए जाएं
  • सत्र 2024-27 (तृतीय सेमेस्टर) के अंक पत्र में सुधार कर शीघ्र वितरण किया जाए

इकाई अध्यक्ष हर्षिता कुमारी ने कहा कि यदि कॉलेज में BCA कोर्स शुरू होता है, तो छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

साथ ही, वर्ग कक्षों का नाम भारतीय वीरांगनाओं के नाम पर रखने की मांग को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और इतिहास को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

ज्ञापन देते हुए महेंद्र महिला कॉलेज इकाई अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक हर्षिता कुमारी ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना के समय से ही छात्र हितों को लेकर कार्य करती आ रही है,

आज महेंद्र महिला कॉलेज में अभाविप इकाई द्वारा छात्राओं के लिए बी सी ए (BCA) की पढ़ाई चालू होती है तो ये अपने रोजगार के लिए स्वयं आत्मनिर्भर होंगी।

रानी अहिल्या बाई, रानी अब्बक्का, रानी दुर्गावती के नाम पर वर्ग रूम का नाम रखने पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा। यह मांग औपनिवेशिक मानसिकता को बदलने और भारतीय नायिकाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद: यह पहल भारतीय इतिहास की महान महिलाओं को सम्मानित करने की व्यापक कोशिश का हिस्सा है, जिसमें रानी अहिल्याबाई का विशेष उल्लेख है।

Abvp Gopalganj

ABVP ज्ञापन देते समय कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष रोशनी उपाध्याय, अदिति हर्ष, मंत्री रिमझिम कुमारी, सह मंत्री संचाला कुमारी मौजूद रहीं।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now