New Delhi | Tds Virals news – दिल्ली के प्रतिष्ठित Gargi College में 17 अप्रैल 2026 को हुई जबरन घुसपैठ की घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष Saurabh Bharadwaj ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।
Gargi College news | रिपोर्ट्स के मुताबिक, Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) से जुड़े कुछ युवकों ने, जिनका नेतृत्व DUSU अध्यक्ष Aryan Mann कर रहे थे, कॉलेज के गेट को तोड़कर बिना अनुमति परिसर में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्राओं व स्टाफ में डर का माहौल बन गया। हालांकि, छात्राओं ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और अंततः घुसपैठियों को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
Gargi College news | घटना के समय मौके पर मौजूद Delhi Police की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने न तो घुसपैठ को रोकने की कोशिश की और न ही अब तक किसी आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सौरभ भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा कि: “महिला कॉलेज में इस तरह पुरुषों का जबरन प्रवेश कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन है और यह छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।”
LG से की ये बड़ी मांगें-AAP नेता ने उपराज्यपाल से जल्द से जल्द मुलाकात का समय मांगा है ताकि वह पूरे मामले की जानकारी और सबूत पेश कर सकें। साथ ही उन्होंने निम्न मांगें रखीं: तुरंत FIR दर्ज करने का निर्देश, आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष और तेज जांच, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम. उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि कानून का राज कायम रहे और छात्राओं का भरोसा बना रहे।
Gargi College
ऐसे समय पर हुई जब कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे संवेदनशील माहौल में जबरन प्रवेश ने महिला सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े इस कॉलेज में हुई घटना ने पूरे शैक्षणिक माहौल को प्रभावित किया है और अब यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है।










