Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

विश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP का हरित संकल्प, गोपालगंज और कुचायकोट में हुआ व्यापक पौधारोपण – पढ़े पूरी खबर

On: June 5, 2026 4:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP गोपालगंज का पौधारोपण अभियान, कमला राय कॉलेज और बेलबनवां में लगाए गए सैकड़ों पौधे

गोपालगंज टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गोपालगंज नगर इकाई और कुचायकोट इकाई ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान गोपालगंज (Gopalganj ABVP) नगर इकाई द्वारा कमला राय महाविद्यालय के दोनों संकायों में तथा (Kuchaykot) कुचायकोट इकाई द्वारा बेलबनवां क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

Abvp Gopalganj News | इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल करना था। Abvp परिषद के कार्यकर्ताओं ने आम, अमरूद, पीपल, बरगद, नीम और मोहगनी जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

Abvp
कुचायकोट के बेलबनवां क्षेत्र में ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाते हुए – img

ABVP के स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) के नगर संयोजक आदित्य उपाध्याय (dipak Upadhaya) ने कहा कि परिषद केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनकी नियमित निगरानी और देखभाल भी करती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में लगाए गए पौधे आज बड़े पेड़ों का रूप ले चुके हैं, जो संगठन की पर्यावरण के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगाए गए पौधों का भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि उनकी आयु लंबी हो सके और वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। साथ ही अगले वर्ष इन पौधों का जन्मदिवस मनाने की भी योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम के दौरान abvp परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।

इस अवसर पर विभाग संयोजक Anish kumar (अनीश कुमार), नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, कुचायकोट नगर मंत्री prafull prandhan (प्रफुल्ल प्रधान), कुचायकोट नगर अध्यक्ष संजय कुशवाहा, (sanjay Kushwaha) जिला संयोजक मंजीत राय, (manjit rai) खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, हरिओम राय, रितिक सिंह, आदित्य सिंह, तेजस्वी कुशवाहा, प्रियांशु राय, आशुतोष, आयुष कुमार, रविरंजन तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Abvp
विश्व पर्यावरण दिवस पर ABVP गोपालगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा कमला राय कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते हुए – Img

Abvp परिषद के सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज के प्रत्येक नागरिक से इस अभियान में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Abvp Gopalganj News today 

ABVP के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इसी सोच के साथ संगठन आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now