Gopalganj Murder Case News: शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में, हत्या का आरोप
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजूहटी गांव में 1 नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस (police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति (husband) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Gopalganj Murder Case News – मृतका की पहचान खजूहटी गांव निवासी रामसतन की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति रानी (jyoti rani) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योति रानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव (baluwa gaw) की रहने वाली थीं। उनकी शादी इसी वर्ष 5 मई को रामसतन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी।
Bihar Murder Case News – जानकारी के अनुसार, शादी से पहले दोनों के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवार की सहमति के बाद दोनों की शादी धूमधाम से कराई गई थी। लेकिन शादी के महज एक माह बाद ही ज्योति की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Gopalganj Murder Case News today – घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। ज्योति के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने पति एवं ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। मृतका के पिता ने बताया कि उनका परिवार पंजाब (Punjab) के लुधियाना में मजदूरी करता है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले लुधियाना में ही उनकी बेटी और ramsatan (रामसतन) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे, जिसके बाद परिवार को मजबूरन विवाह कराना पड़ा।
Murder Case News – मृतका के ससुर का कहना है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। ज्योति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटने के बाद कमरे के अंदर ज्योति का शव पड़ा मिला। हालांकि इस दावे के बावजूद मायके पक्ष घटना को संदिग्ध मान रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
गोपालगंज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। गोपालगंज पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Gopalganj Murder Case News

अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। यह मामला अब गोपालगंज जिले की प्रमुख खबरों में शामिल हो गया है और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।






