Gopalganj News: झरही नदी में नहाने गया 7 वर्षीय बालक लापता, कटेया के डेरवा गांव में मचा हड़कंप
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। झरही नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया सात वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। घटना के बाद पूरे gaw में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए।
Kateya Jharhi news – लापता बच्चे की पहचान डेरवा गांव निवासी Mithilesh Yadaw (मिथलेश यादव) के पुत्र अंगद यादव (7 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि Angad Yadav अपने दोस्तों के साथ झरही नदी (Jharhi River) में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
Kateya Jharhi news बच्चों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण
घटना के समय साथ मौजूद बच्चों (children’s) ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल नदी में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
Kateya Jharhi news पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कटेया थाना पुलिस (Kateya thana police) और अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन (tarun kumar ranjan) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल खोज अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
गोताखोरों की मदद से जारी है सर्च ऑपरेशन
स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में लगातार तलाश अभियान चलाया गया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रशासन द्वारा नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Kateya Jharhi news – अंगद यादव के लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग

Kateya Jharhi news – ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान को और तेज करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नदी में व्यापक स्तर पर तलाशी के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया जाए, ताकि बच्चे का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें सर्च ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।








