Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Missing Girl Case Kuchaykot: नाबालिग किशोरी के लापता होने से हड़कंप, पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग की बात आई सामने – पढ़े पूरी खबर

On: June 21, 2026 9:07 PM
Follow Us:
Missing Girl Case Kuchaykot
---Advertisement---

Gopalganj News: नाबालिग किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप, अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बीच प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना (Kuchaykot news) क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने चार लोगों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) का आरोप लगाते हुए police में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग (love metter) से जुड़ा बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Bihar Missing Girl Case Kuchaykot news – पीड़िता की मां (maa) के अनुसार उनकी करीब साढ़े 16 वर्षीय बेटी 20 june की रात अचानक घर से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने शादी का झूठा वादा कर उसे अपने साथ ले लिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ गलत व्यवहार भी किया गया।

Missing Girl Case Kuchaykot today news – मां ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि 18 जून को gaw के ही एक युवक और उसके परिवार के लोगों ने उनकी बेटी को अपने घर में रोक रखा था। जब वह अपनी बेटी को वापस लाने पहुंचीं तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। बाद में डायल 112 की सूचना पर पहुंची police ने किशोरी को वहां से मुक्त कराकर परिवार को सौंप दिया था।

हालांकि, दो दिन बाद किशोरी फिर घर (home) से गायब हो गई, जिसके बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और नामजद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Missing Girl Case Kuchaykot – कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन (Darpan Kumar) ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी के बयान में सामूहिक दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि किशोरी और आरोपी युवक के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और किशोरी के शुरुआती बयान के आधार पर वह स्वयं युवक के पास गई थी। हालांकि, चूंकि किशोरी नाबालिग है, इसलिए कानून के अनुसार मामला गंभीर श्रेणी में रखा गया है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Missing Girl Case Kuchaykot news – इस बीच पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय में दर्ज बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

Gopalganj Missing Girl Case Kuchaykot news

Missing Girl Case Kuchaykot – पुलिस प्रशासन ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जाएगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Missing Girl Case Kuchaykot
Img

कुचायकोट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now