बिहार में 30 जून तक बदला रहेगा स्कूलों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग का फैसला
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह – बिहार राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में लागू विशेष समय-सारिणी की अवधि को 30 जून 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है.
Bihar school closed news – बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्व निर्धारित विशेष समय-सारिणी के तहत संचालित होंगे.
जारी आदेश के मुताबिक सभी सरकारी विद्यालयों का संचालन प्रातः 6:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक किया जाएगा. विद्यालयों में प्रार्थना सभा, पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी इसी समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी.
Bihar school closed news – शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और एक साथ मध्याह्न भोजन कराना संभव नहीं है,वहां प्रधानाध्यापक आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर भोजन एवं शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करेंगे.
विभाग ने कहा है कि 30 जून 2026 तक वर्तमान व्यवस्था प्रभावी रहेगी. इसके बाद ग्रीष्मावकाश समाप्त होने पर विद्यालयों का संचालन पुनः सामान्य समय-सारिणी के अनुसार प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा. साथ ही स्थानीय परिस्थितियों एवं मौसम की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार विद्यालय संचालन में बदलाव करने का अधिकार भी दिया गया है.
Bihar school closed news today

शिक्षा विभाग (education department) ने सभी विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा गर्मी से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.










