टीडीएस वायरलस न्यूज़, पटना। बिहार सरकार ने राज्य के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक बड़े और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की घोषणा की है। माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा जिलावार समृद्धि यात्रा की शुरुआत की जा रही है,
जिसके तहत वे January 2026 में बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह यात्रा 16 जनवरी 2026 से शुरू होकर 24 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री आठ जिलों का भ्रमण करेंगे।
सरकारी पत्र के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।
सरकार का मानना है कि जिलों में जाकर वास्तविक स्थिति देखने और जनता की समस्याएं सुनने से नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जारी निर्देश के मुताबिक, मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान चार प्रमुख गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा।
पहला, सात निश्चय एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि योजनाएं धरातल पर किस हद तक सफल हो रही हैं।
दूसरा, जिलों में चल रही या पूरी हो चुकी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन अथवा लोकार्पण किया जाएगा।
तीसरा, जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनेंगे।
चौथा, जिला स्तर पर योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सरकार की ओर से समृद्धि यात्रा के पहले चरण का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार –
- 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): पश्चिमी चंपारण
- 17 जनवरी 2026 (शनिवार): पूर्वी चंपारण
- 19 जनवरी 2026 (सोमवार): सीतामढ़ी एवं शिवहर
- 20 जनवरी 2026 (मंगलवार): गोपालगंज
- 21 जनवरी 2026 (बुधवार): सिवान
- 22 जनवरी 2026 (गुरुवार): सारण
- 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): मुजफ्फरपुर
- 24 जनवरी 2026 (शनिवार): वैशाली
इन जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसभा और समीक्षा बैठकों की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी समीक्षा बैठकों में शामिल रहेंगे। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
जनता से सीधे बात चित-सरकार का कहना है कि समृद्धि यात्रा केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि जनता से सीधा बात कर स्थापित करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री खुद लोगों की बात सुनेंगे और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इससे न केवल प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी,
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा बिहार सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर परखने और जनता के विश्वास को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।








