Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Bihar Agriculture news: फुलवरिया में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग अलर्ट

On: May 30, 2026 10:10 PM
Follow Us:
Bihar Agriculture news
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, फुलवरिया/गोपालगंज न्यूज़: गोपालगंज धान की बुआई का मौसम नजदीक आते ही फुलवरिया प्रखंड में खाद और उन्नत किस्म के धान बीजों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। दूसरी ओर सरकारी स्तर पर अभी तक किसानों को धान का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। ऐसे में निजी बाजारों (Markets) में बीज और खाद की बिक्री बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और कालाबाजारी तथा जमाखोरी रोकने के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Bihar Agriculture news – फुलवरिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार (Alok Kumar) ने बताया कि किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कृषि समन्वयक (एसएमएस) और कृषि सलाहकारों को शामिल किया गया है। टीमों को अलग-अलग पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि क्षेत्र की सभी निबंधित दुकानों की नियमित जांच की जा सके।

Bihar Agriculture news – उन्होंने बताया कि फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में करीब 30 निबंधित खाद एवं बीज दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारी लगातार दुकानों का निरीक्षण करेंगे और स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर तथा मूल्य सूची की जांच करेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Agriculture news – कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद-बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द (License Suspended) करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Bihar Agriculture news – किसानों (Farnese’s) से शिकायत दर्ज कराने की अपील

क़ृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों, कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों के मोबाइल नंबर (mobile number) सार्वजनिक किए हैं। किसानों से अपील की गई है कि यदि कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक राशि मांगता है, टैगिंग करता है या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो इसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें।

विशेष निगरानी अभियान के तहत कृषि समन्वयक ओम प्रकाश यादव को बैरागी टोला, बथुआ बाजार, गिदहा और माझा गोसाईं पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वकील अहमद अंसारी को गणेश डुमर, मजिरवा और करारिया पंचायतों की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा अवधेश प्रसाद फुलवरिया, चमारी पट्टी और पैकौली पंचायतों में खाद एवं बीज दुकानों की निगरानी करेंगे और नियमित जांच अभियान चलाएंगे।

Bihar Agriculture news

कृषि विभाग के अनुसार धान बुआई के इस महत्वपूर्ण सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान जारी रहेगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराना तथा बाजार में किसी भी तरह की कालाबाजारी (Kalabazari) और जमाखोरी पर पूरी तरह रोक लगाना है।

Bihar Agriculture news
Banner – Img

Gopalganj Bihar Agriculture news किसानों का कहना है कि समय पर खाद और गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता धान उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में कृषि विभाग की यह पहल किसानों के हित में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। विभाग ने सभी विक्रेताओं को नियमों का पालन करने और निर्धारित दर पर ही कृषि सामग्री बेचने का निर्देश दिया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now