टीडीएस वायरलस न्यूज़ | पंचदेवरी/गोपालगंज: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में आयोजित ब्रम्हचौरा क्रिकेट लीग सीजन 15 (पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है।
आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांचक नजारा देखने को मिला। यह मुकाबला खालगाँव बनाम महुअवा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अंत तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं।
मैच की शुरुआत खालगाँव की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के निर्णय से की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महुअवा की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
महुअवा के बल्लेबाजों ने खालगाँव के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालगाँव की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
ओपनिंग जोड़ी ने तेज रन बटोरे और रन रेट को नियंत्रण में रखा। खालगाँव के बल्लेबाजों ने आक्रमण का बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाया। खालगाँव की टीम ने 13.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ खालगाँव ने फाइनल में पहुंच गया है।
इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महुअवा के सबनम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सबनम ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए,
वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने मात्र 13 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि उनकी बेहतरीन कोशिश के बावजूद महुअवा की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही। आज के मुख्य अतिथियों में राजन ज्वेलर्स के प्रदीप बर्मा, समाजसेवी रंजीत तिवारी, नीतीश श्रीवास्तव, रंजीत कुमार श्रीवास्तव तथा पीहू हॉस्पिटल (समऊर बाजार) के संचालक शामिल रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष मुकेश (पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष) हैं, जबकि रंजीत तिवारी संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। सचिव के रूप में शंभु मिश्र आयोजन की कमान संभाल रहे हैं।
मुख्य कार्यकर्ताओं में लालू तिवारी, प्रशांत दुबे, बिकाश दुबे, रंजीत श्रीवास्तव, हीरा, अनमोल, अनिल, बिनोद, श्रीराम और अमन दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







