Bihar Teacher Vacancy 2026: TRE-4 से 20 हजार शिक्षकों की बहाली, बिहार में BHU कैंपस खोलने की तैयारी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/गोपालगंज: बिहार सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी में जुट गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज में प्रेस वालो से बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। शिक्षक बहाली, ट्रांसफर नीति, लंबित मामलों के निपटारे और उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर सरकार की नई योजनाएं सामने आई हैं।
Bihar Teacher Vacancy 2026 Gopalganj | शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में जल्द ही TRE-4 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जुलाई 2026 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेजी जाएगी। प्रारंभिक चरण में करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि रिक्त पदों की संख्या बढ़ने पर भर्ती का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
Bihar Teacher Vacancy 2026 – मिथिलेश तिवारी ne बताया कि शिक्षा विभाग अगले 10 दिनों के भीतर राज्य के सभी स्कूलों से रिक्त पदों का विस्तृत डेटा जुटाएगा। इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द से जल्द दूर करना है।
Bihar Teacher Vacancy 2026 news ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति में बड़ा बदलाव
शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर भी सरकार गंभीर नजर आ रही है। शिक्षा मंत्री के अनुसार, 30 जून तक सभी लंबित ट्रांसफर मामलों का निष्पादन कर दिया जाएगा। नई नीति के तहत शिक्षकों को उनके गृह जिले या आसपास के क्षेत्रों में नियुक्ति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
महिला शिक्षिकाओं को उनके घर के नजदीक पोस्टिंग देने की योजना बनाई जा रही है, जबकि पुरुष शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर तैनात करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Bihar Teacher Vacancy 2026-10 हजार लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी
शिक्षा विभाग में वर्षों से लंबित मामलों को खत्म करने के लिए सरकार नई मुकदमा नीति लागू करने जा रही है। विभाग में वर्तमान में 10 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें 10 वर्ष से पुराने मामलों की विशेष समीक्षा की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इससे शिकायतों की निगरानी और समाधान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
राज्य सरकार ने मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित की है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी (DM) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की निगरानी में जांच होगी। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल कागजों पर संचालित होने वाले या अनियमित संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार संस्कृत शिक्षा और वैदिक विज्ञान आधारित शिक्षा मॉडल को भी बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।
बिहार में खुलेगी BHU की शाखा
Education News Bihar – उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की एक शाखा खोलने की पहल की जा रही है।
राज्य सरकार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग और BHU प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित की जाएगी। यदि यह योजना सफल होती है तो बिहार के छात्रों को राज्य में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
Bihar Teacher Vacancy 2026 – शिक्षा व्यवस्था में दिखेगा बड़ा बदलाव

Bihar Education Department news – सरकार की इन घोषणाओं से स्पष्ट है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। शिक्षक बहाली, ट्रांसफर नीति, लंबित मामलों के निपटारे और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार से आने वाले वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।






