Tds Virals – Fast | Fastest | Get News | "भारत और बिहार की सबसे तेज़ और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ वेबसाइट"
Entertainment
TdsVirals की Entertainment category पर पाएं ताज़ा Bollywood खबरें, Hollywood updates, Bhojpuri cinema, OTT release dates, web series और celebrity gossip की हर जानकारी। पढ़ें फिल्म रिव्यू, म्यूजिक लॉन्च और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले। Entertainment News in Hindi | Bhojpuri Entertainment news | Bollywood News | Hollywood Updates | Web Series News | OTT Release Updates | Celebrity Gossip Hindi,
मोहाली/बद्दीप्रतिभा कुमारी संवाददाता – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता Rajvir Jawanda (राजवीर जवंदा) शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बाइक चलाते समय उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा मवेशियों से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
Rajvir Jawanda 35 वर्षीय राजवीर जवंदा को पहले बद्दी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें बताईं और उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। हालत नाजुक देखते हुए तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर (Mohali Fortis Hospital Refer) कर दिया गया। फोर्टिस अस्पताल डाक्टर ने बयान जारी कर कहा है कि गायक को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर राजवीर जवंदा की सलामती की दुआ की और कहा कि पूरा पंजाब उनके साथ है। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। पंजाबी सिंगर्स कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल, और मनकीरत औलख अस्पताल पहुँचकर परिवार को सांत्वना दी।
मनकीरत औलख ने कहा – हम सभी दुआ कर रहे हैं, ये प्रार्थनाएँ चमत्कार में बदल जाएँगी। Rajvir Jawanda (राजवीर जवंदा) के लाखों फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #PrayForRajvirJawanda ट्रेंड कर रहा है।
राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) कौन हैं?
उम्र: 35 वर्ष
पेशा: पंजाबी गायक और अभिनेता
लोकप्रियता: दमदार स्टेज शो और पंजाबी फिल्मों में अभिनय
शौक: बाइक राइडिंग और पहाड़ी इलाकों में ट्रैवल
खास: हादसे से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने नए गाने का प्रमोशन करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था।
नई दिल्ली, मनोरजन टुनटुन सिंह संवाददाता – देश की सबसे चर्चित लव कुश रामलीला (Luv Kush Ramlila 2025) इस बार विवादों में आ गई है। वजह है अभिनेत्री पूनम पांडे (Punam Pandey) को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार दिए जाने का ऐलान। साधु-संत समाज ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है और आयोजकों से किरदार बदलने की मांग की है।
रामलीला में पूनम पांडे (Punam Pandey) को मंदोदरी बनाने पर बढ़ा विवाद
नवरात्रि और दशहरा पास आते ही पूरे देश में रामलीलाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में इस बार बड़े-बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। लेकिन पूनम पांडे के मंदोदरी बनने की खबर सामने आते ही माहौल गरमा गया है।
साधु-संतों का कहना है कि मंदोदरी पंचकन्याओं (अहिल्या, कुंती, द्रौपदी, मंदोदरी और तारा) में से एक हैं और उनका चरित्र बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में पूनम पांडे को इस किरदार में लेना धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।
संत समाज की आपत्ति – रामलीला की गरिमा बचाओ
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती (राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति) ने कहा – रामलीला हमारी आस्था का प्रतीक है। कलाकारों की पृष्ठभूमि और आचरण देखकर ही भूमिका तय करनी चाहिए। मंदोदरी जैसी पवित्र पात्र का गलत चित्रण नहीं होना चाहिए।
जगतगुरु बालक देवाचार्य (पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर) ने कहा मंदोदरी मर्यादा और पवित्रता की प्रतिमूर्ति हैं। उनका किरदार किसी भी तरह से विवादित चेहरों को नहीं देना चाहिए। रामचरितमानस के पात्रों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
Punam Pandey – वहीं, महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज ने कहा कि पूनम पांडे अगर यह किरदार निभाती हैं और रामायण का अध्ययन करती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। उन्होंने कहा – मैंने 2019 में राखी सावंत को भी बुलाया था और उन्होंने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। किसी कलाकार को धार्मिक मंच देने से उनके अंदर आध्यात्मिक परिवर्तन आता है। इसे विवाद की तरह नहीं, कला की तरह देखना चाहिए।
कम्प्यूटर बाबा का हमला – Punam Pandey मंदोदरी नहीं, शूर्पणखा का रोल दो
कम्प्यूटर बाबा ने इस फैसले पर सबसे कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – पूनम पांडे मंदोदरी का किरदार निभाने लायक नहीं हैं। अगर उन्हें लेना ही है तो शूर्पणखा का रोल दिया जाए। रामलीला समितियों को धर्म और संस्कृति की गरिमा समझनी चाहिए।
यह विवादित लव कुश रामलीला लाल किला मैदान में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगी। 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार हिस्सा लेंगे।
Punam Pandey Instagram Profile – Pic
Delhi (दिल्ली) की ऐतिहासिक (History) लव कुश रामलीला में पूनम पांडे के मंदोदरी किरदार ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। संत समाज इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बता रहा है, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक कला प्रदर्शन मान रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आयोजक पूनम पांडे (Punam Pandey) का रोल बदलते हैं या रामलीला इसी विवाद के बीच मंचित होगी।
मुंबई टीडीएस वायरलस संवाददाता – टाइगर श्रॉफ की सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाइज़ी बागी (Baaghi) की चौथी किस्त “Baaghi 4” इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट निराशाजनक नज़र आ रही है।
गुरुवार दोपहर 1 बजे तक, यानी एडवांस बुकिंग बंद होने से 12 घंटे पहले तक, फिल्म ने पूरे भारत में केवल 1.27 लाख टिकट बेचे हैं। Sacnilk के अनुसार, इससे पहले दिन की कमाई लगभग ₹3 करोड़ आंकी जा रही है।
ट्रेड ट्रैकर्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक फिल्म ने देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सिर्फ 4% से 7% ऑक्युपेंसी दर्ज की। इसका मतलब है कि दर्शक फिल्म के लिए टिकट बुक करने से पहले पब्लिक और क्रिटिक्स की शुरुआती प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं।
विदेशी बाजारों में भी धीमी शुरुआत दर्ज की जा रही है। ट्रेड सूत्रों का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म को उछाल मिल सकता है, लेकिन शुरुआती स्लो रिस्पॉन्स चिंता बढ़ा रहा है।
Baaghi 4 Tiger Shroffs – Baaghi 4 vs War 2 and Saiyara
Baaghi 4 की एडवांस बुकिंग की तुलना में, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की War 2 ने पहले दिन ही ₹20 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी।
इसी तरह, एक नई स्टारकास्ट वाली रोमांटिक फिल्म Saiyara ने जुलाई में ₹9.40 करोड़ की एडवांस बुकिंग हासिल की थी। जबकि उम्मीद थी कि Baaghi 4 जैसे बड़े ब्रांड को इस स्तर से काफी ऊपर रहना चाहिए था। Baaghi 4 का अभी तक का प्रदर्शन दोनों फिल्मों से कमजोर दिख रहा है, जो निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है।
Baaghi 4 Tiger Shroffs एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर है। आमतौर पर ऐसी फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, लेकिन वीकडेज़ पर गिरावट भी देखी जाती है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म अगर पहले दिन ₹10–12 करोड़ का कलेक्शन कर पाती है तो वीकेंड तक ₹35–40 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। लेकिन यदि दर्शक का रुझान धीमा रहा, तो फिल्म के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Star Cast & Release Details | Baaghi 4 Tiger Shroffs
Baaghi 4 को हर्ष ने डायरेक्ट किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 5 सितंबर 2025 को पैन-इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Audience Expectations | Baaghi 4 Tiger Shroffs
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्मों को युवाओं और मल्टीप्लेक्स दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है। Baaghi सीरीज़ ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
Baaghi 4 – Films poster look
लेकिन Baaghi 4 की धीमी एडवांस बुकिंग यह संकेत देती है कि दर्शक अब कंटेंट और रिव्यू पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो फिल्म वीकेंड पर उछाल सकती है, लेकिन निगेटिव रिस्पॉन्स आने पर इसे नुकसान हो सकता है।
Baaghi 4 Tiger Shroff’s
Baaghi 4 को लेकर दर्शकों में उत्साह तो है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की रफ्तार धीमी दिखा रहे हैं। अब सब कुछ फिल्म की ओपनिंग डे परफॉर्मेंस और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। अगर टाइगर श्रॉफ का एक्शन और फिल्म का कंटेंट दर्शकों को प्रभावित कर गया, तो Baaghi 4 अभी भी ब्लॉकबस्टर बनने की क्षमता रखती है। लेकिन फिलहाल के आंकड़े निर्माताओं और फैंस दोनों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
इमरान हाशमी ने पवन कल्याण को ‘ओजी’ के नए पोस्टर के साथ दी शुभकामनाएं – फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज
मनोरंजन जगत तेलगु/बॉलीवुड न्यूज़ : पावर स्टार पवन कल्याण का 54वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ओजी’ (OG) का नया पोस्टर और टीज़र जारी किया गया है। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, जो फिल्म में विलेन की दमदार भूमिका निभा रहे हैं,
उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुजीत के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है और अब इसके टीज़र और पोस्टर ने फैंस के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
Pawan Kalyan vs Emraan Hashmi | जबरदस्त एक्शन का वादा
टीज़र की शुरुआत में ही इमरान हाशमी की एंट्री धमाकेदार अंदाज़ में दिखाई गई है। 1 मिनट 4 सेकंड के इस वीडियो में उनका एक्शन और गहन अभिनय सभी को प्रभावित करता है। वहीं टीज़र के अंत में पवन कल्याण का स्टाइल और स्वैग दर्शकों के दिल जीत लेता है।
फिल्म में इमरान हाशमी ‘ओमी’ नाम के खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं साउथ की टैलेंटेड अभिनेत्रियाँ प्रियंका मोहन और श्रीया रेड्डी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
रिलीज़ डेट और बजट | Pawan Kalyan vs Emraan Hashmi OG
फिल्म ‘ओजी’ Pawan Kalyan vsEmraan Hashmi25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है और इसमें उच्च स्तर का विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस शामिल किए गए हैं।हालांकि, पवन कल्याण की
Pawan Kalyan vs Emraan Hashmi | पिछली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 300 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 106 करोड़ रुपये की कमाई की और अब यह अमेज़न प्राइम वीडियो (OTT) पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली, मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी इंडस्ट्री के Trending star खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस नीलम गिरी की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने आ गई है। उनका नया भोजपुरी गाना 25 Agust को “कमरिया में पीर (Kamariya Mein Peer)” रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में जबरदस्त रोमांस, मस्त अदाएं और भोजपुरिया तड़का है, जिसे देखकर दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।
यह गाना Saregama Hum Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ हुआ है। कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है।
Nilam को मानते हुए गाने मे – Khesari Lal Yadav
नीलम गिरी और Khesari Lal Yadav का हॉट अंदाज़
इस गाने में नीलम गिरी का लुक फैन्स को दीवाना बना रहा है। रेड साड़ी और ग्रीन साड़ी में नीलम का हॉट और रोमांटिक अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीँ, खेसारी लाल यादव अपने अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
Trending Star Khesari Lal Yadav और शिल्पी राज की जोड़ी
गाने को आवाज़ दी है खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है। खेसारी की मस्त आवाज़ और शिल्पी राज की मिठास ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।
गाने के बोल “कमरिया में पीर” सुनते ही फैन्स झूम उठे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर गाने के डायलॉग और सीन वायरल हो रहे हैं। फैन्स लगातार इस गाने के वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं।
Movie in tamil Download tamilrockers COOLIE Full Movie. english subtitles COOLIE Full Movie with english subtitles. Download COOLIE Full Movie in
Coolie Tamil Movie Download
University of Houston Coolie (2025) FullMovie Download Free 1080p, 720p, 480p Coolie isaidub full movie in tamil. Coolie full movie in tamil dubbed download in isaimini. Coolie full movie. Coolie is playing now in Coolie 2025 South Hindi Dubbed Movie HQCam 720p Download Link
Filmywap Coolie movie download in tamil telegram Coolie movie download tamilrockers moviesda Florida International University COOLIE Full Movie Download Free Filmyzilla mp4moviez vegamovies. The Coolie isaidub full movie in tamil. The Coolie full movie in tamil dubbed download in isaimini The Coolie full movie. The Coolie is
Coolie Tamil mp3 songs download MassTamilan Coolie movie has 10 track(s) and the music is composed by Anirudh Ravichander. You can also download other tracks – Chikitu, Chikitu Vibe
Syracuse University Coolie FullMovie Download Free Filmyzilla mp4moviez vegamoviesD ownload kuttyMovies Coolie FulL Movie in tamil. Download mp4Moviez Coolie Full Movie in tamil Download, tamilrockers Coolie FulL…
The Indian Express Coolie full movie leaked online Rajinikanth-starrer falls victim to piracy Coolie Full Movie Download Link Leaked Online on Isaimini, Filmyzilla, Mp4moviez Rajinikanth-starrer Coolie’s pirated copies are all over
Filmibeat Coolie 2025 | Coolie Tamil Movie: Release Date, Cast, Story, Ott, Review, Trailer Coolie is an action thriller film in which Superstar Rajinikanth teams up with the most wanted director, Lokesh Kanagaraj. After months of speculation,
Amazon com Coolie (2025) Full movie in hindi download film pagalworld Coolie trailer. full movie. Coolie isaidub full movie in tamil. Coolie full movie in tamil dubbed download in isaimini
The Times of India Isaimini Website Leaks Tamil Movies For HD Download Online, Telugu & Isaimini is a public torrent website which leaks Tamil movies online. Isaimini website uploads the pirated versions of Tamil, Telugu and Malayalam films on
Samadada Coolie (Rajini) Tamil MP3 Songs Download Download your favorite Coolie (2025) movie songs, Featuring Rajinikanth, Aamir Khan and Music by Anirudh Ravichander. Coolie Songs Download.
Coolie Tamil Movie Download
httpwwwmoviecrowcom Coolie Tamil Movie – Trailers and Videos Coolie is a 2025 tamil action thriller film directed by Lokesh Kanagaraj starring Rajinikanth, Nagarjuna Akkineni, Aamir Khan, Shruthi Haasan, Pooja…YouTube Think Music India Oho Enthan Baby – Official Trailer | Rudra |Mithila Palkarr
ब्रेकिंग न्यूज: तमिल सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन और ‘पुन्नगई मन्नान’ (मुस्कान का राजा) के नाम से मशहूर मदन बॉब का कैंसर से निधन हो गया है। उनके बेटे अर्चित ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
मदन बॉब का असली नाम एस कृष्णमूर्ति था। उन्होंने अपने करियर में 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्में शामिल हैं। उनकी विशिष्ट हँसी और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमिट छाप दी।
मदन बॉब ने के. बालचंदर निर्देशित वानामे एलाई (1992) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
Madan Bob – की फोटो
उनकी कुछ यादगार भूमिकाओं में ‘थेवर मगन’ (1992), ‘साथी लीलावती’ (1995), ‘थेनेली’ (2000) में डायमंड बाबू, ‘फ्रेंड्स’ (2000) में मैनेजर सुंदरेसन, ‘चंद्रमुखी’ (2005) और ‘एथिर नीचल’ (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं।
हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने ‘चाची 420’ (1997) में अभिनय किया था। इसके अलावा, तेलुगु फिल्म ‘बंगाराम’ (2006) और मलयालम फिल्में ‘भ्रमरम’ (2009) और ‘सेल्युलाइड’ (2013) में भी उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
संगीत में भी Madan Bob का था योगदान:
मदन बॉब ने अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी अपनी गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने एस रामनाथन, विक्कू विनायकरम और हरिहर शर्मा जैसे दिग्गजों से कर्नाटक और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। उन्हें ए.आर. रहमान का संगीत गुरु भी माना जाता है।
Madan Bob को शिवाजी गणेशन से मिली थी सराहना:
टीएनआईई को दिए एक इंटरव्यू में मदन बॉब ने बताया था कि शिवाजी गणेशन ने ‘थेवर मगन’ में उनके अभिनय की विशेष प्रशंसा की थी।
Kingdom Movie Review & Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा की फिल्म ने की ₹7.54 करोड़ की कमाई, ‘Liger’ को पछाड़ने में नाकाम रही
विजय देवरकोंडा की मचअवेटेड फिल्म Kingdom (साम्राज्य) ने 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह जासूसी-एक्शन ड्रामा लंबे समय से चर्चा में थी, लेकिन अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में थोड़ी पिछड़ गई।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, Kingdom ने अपने ओपनिंग डे पर ₹7.54 करोड़ की कमाई की। यह विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म The Family Star के ₹5.75 करोड़ के मुकाबले बेहतर है, लेकिन ‘Liger’ (₹15.95 करोड़) और ‘Kushi’ (₹15.25 करोड़) की ओपनिंग को पीछे छोड़ने में असफल रही।
तेलुगु ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट:
सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी: 63.56%
दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी: 56.52%
रात के शो में गिरावट: 50.12%
कुल मिलाकर, फिल्म ने गुरुवार को 56.73% तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
Kingdom Movie Review Download HDPrint फिल्म की कहानी :
Kingdom की कहानी एक साधारण पुलिस कांस्टेबल ‘सूरी’ (विजय देवरकोंडा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में भारत सरकार के लिए श्रीलंका में एक खतरनाक गुप्त जासूसी अभियान में शामिल हो जाता है। फिल्म में उसके खोए हुए भाई ‘शिवा’ से पुनर्मिलन की इमोशनल कहानी भी जुड़ी है।
Twitter और सोशल मीडिया पर Kingdom को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां एक ओर फैंस विजय देवरकोंडा के एक्शन अवतार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक कहानी की रफ्तार और स्क्रीनप्ले को कमजोर बता रहे है,
Kingdom ने भले ही ओपनिंग डे पर ₹10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन यह फिल्म विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए एक मनोरंजक जासूसी ड्रामा है। यदि वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।
रिलीज से पहले और आज की स्थिति: Kingdom गुरुवार, यानि आज 31 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो रही है। उत्साह का स्तर हाई है – Hyderabadi फैंस ने विशाल 75‑foot cutout लगाकर फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है। ट्रेलर की रिदमिक ऊर्जा और Anirudh Ravichander का स्कोर दर्शकों को goosebumps दे रहा है।
फिल्म की कहानी और तकनीकी पक्ष:
गौतम तिन्ननूरी द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर भ्रष्टाचार और राइटिओसनेस की गाथा है। विजय देवरकोंड़ा पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में है जो अपने भाई को बचाने के लिए खतरनाक मिशन पर निकलता है ।
Kingdom फ़िल्म की हीरोइन – फोटो
तकनीकी रूप से कब्जे में फिल्म शानदार है — Anirudh की बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमैटोग्राफी (Jomon T. John, Girish Gangadharan) और editing ने फिल्म को विशाल और विज्ञान-प्रभावी बना दिया है।
ट्विटर रिव्यूज़ भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं:
कुछ ने इसे “Blockbuster Bomma”, “Mass Comeback” और “mind‑blowing BGM” बताया है, खासकर इंटरवल तक की थ्रिलिंग जर्नी को सराहा गया। कुछ यूजर्स ने पहले हाफ को धीमा, predictable और flat अभिनय से भरा माना है।
बॉक्स‑ऑफिस अनुमान और प्लेसमेंट:
Trade analysts ने इसकी Day‑1 nett कमाई करीब ₹15 क्रोर रहने की प्रेडिक्शन की है, जो विजय की पिछले flop Liger (₹5.75 crore) से बेहतर होगी। Pre‑sales ₹18 crore gross के आसपास अनुमानित हैं।
पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म “हरि हर वीरा मल्लू” (HHVM) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने भारत में अपने रिलीज के पहले दिन ₹44.20 करोड़ की कमाई की।
कृष और ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे पहले बुधवार को फिल्म का पेड प्रीमियर भी आयोजित किया गया था, जिसमें ₹12.7 करोड़ की कमाई हुई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को ₹31.5 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया, जिससे कुल पहले दिन की कमाई ₹44.20 करोड़ हो गई।
हालांकि, पवन कल्याण की यह फिल्म अपने भतीजे राम चरण की फिल्म “गेम चेंजर” के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही, जिसने पहले दिन ₹51 करोड़ की कमाई की थी। फिर भी HHVM ने नंदमुरी बालकृष्ण की “डाकू महाराज” (₹25.35 करोड़) और वेंकटेश की “संक्रांतिकी वस्तुनम” (₹23 करोड़) से बेहतर प्रदर्शन किया। धनुष की “कुबेरा” ने पहले दिन ₹14.75 करोड़ कमाए थे, जिससे HHVM की ओपनिंग इन फिल्मों से कहीं मजबूत साबित हुई है।
Hari Hara Veera Mallu Day 1 Box Office CollectionHari Hara Veera Mallu Day 1 Box Office Collection
फिल्म की कहानी एक डाकू वीरा मल्लू (पवन कल्याण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुगल सम्राट औरंगज़ेब (बॉबी देओल) से मुकाबला करता है। निधि अग्रवाल ने फिल्म में पंचमी नाम की देवदासी का किरदार निभाया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी एमएम कीरवानी ने निभाई है, जबकि निर्माण एएम रत्नम ने किया है।
“हरि हर वीरा मल्लू” का निर्माण लगभग पाँच वर्षों तक रुका रहा, जिसका कारण कोविड-19 महामारी और पवन कल्याण की राजनीतिक व्यस्तताएं थीं। इस बार पवन ने फिल्म के प्रमोशन में भी सक्रिय भागीदारी की।
हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी समीक्षा में लिखा, “HHVM एक महान रक्षक की प्रेरणादायक कहानी बन सकती थी, लेकिन कमजोर पटकथा और वीएफएक्स ने फिल्म को थका देने वाला बना दिया है।”
फिल्म का अंत एक संभावित सीक्वल की ओर इशारा करता है, लेकिन फिलहाल दर्शकों और ट्रेड पंडितों की नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।