Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 216 लीटर विदेशी शराब जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

On: December 15, 2025 3:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 216 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज – बिहार में शराबबंदी के बाद लगातार चल रही कार्रवाई के तहत गोपालगंज उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा के पास वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। ट्रॉली के अंदर बॉक्स बनाकर छुपाई गई 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय निवासी कमलेश तिवारी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया,

इसी दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रॉली के भीतर गुप्त बॉक्स बनाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now