Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Lithium Battery Plant: हथुआ में ₹87.55 करोड़ का लिथियम-आयन बैटरी प्लांट, 2027 से होगा उत्पादन – पढ़े पूरी खबर

On: July 8, 2026 4:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में ₹87.55 करोड़ का लिथियम-आयन बैटरी प्लांट, 2027 से शुरू होगा उत्पादन; हजारों रोजगार की उम्मीद

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जिले के हथुआ औद्योगिक क्षेत्र (फेज-3) में 87.55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लिथियम-आयन बैटरी निर्माण एवं असेंबली प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विकास श्री शिरडी साइनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इससे गोपालगंज बिहार के उभरते औद्योगिक जिलों में शामिल होने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।

बियाडा ने आवंटित की 5.06 एकड़ भूमि

इस परियोजना के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) ने हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में 5.06 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। जानकारी के अनुसार प्लांट का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा और वर्ष 2027 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रतिदिन तैयार होंगी 5,000 से अधिक बैटरियां

Gopalganj Lithium Battery Plant | प्लांट पूरी क्षमता से चालू होने के बाद यहां प्रतिदिन 5,000 से अधिक लिथियम-आयन बैटरियों का निर्माण किया जाएगा। संयंत्र में आधुनिक ऑटोमेशन सिस्टम, हाई-टेक बैटरी पैक असेंबली लाइन, एडवांस क्वालिटी टेस्टिंग लैब और अत्याधुनिक विनिर्माण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे उच्च गुणवत्ता वाली बैटरियों का उत्पादन संभव होगा।

इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

देश में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार और ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) की मांग को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां बनने वाली लिथियम-आयन बैटरियां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर, सोलर एनर्जी स्टोरेज और विभिन्न औद्योगिक उपयोगों में काम आएंगी।

Gopalganj Lithium Battery Plant | स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार

इस परियोजना के शुरू होने से गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा परिवहन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Gopalganj Lithium Battery Plant – बिहार में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

Gopalganj Lithium Battery Plant | राज्य सरकार की ‘इन्वेस्ट बिहार’ पहल के तहत औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। गोपालगंज में बनने वाला यह बैटरी प्लांट बिहार के औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?

Gopalganj Lithium Battery Plant
श्रेया सिंह उद्योग मंत्री – Img

Gopalganj Lithium Battery Plant News | उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह (Syreya Singh) ने कहा कि बिहार सरकार औद्योगिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गोपालगंज में प्रस्तावित लिथियम-आयन बैटरी प्लांट राज्य को स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Gopalganj Lithium Battery Plant गोपालगंज के हथुवा लिए क्यों है बड़ी उपलब्धि?

Gopalganj Lithium Battery Plant | यह परियोजना केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और गोपालगंज की पहचान आधुनिक औद्योगिक जिले के रूप में मजबूत होगी। यदि परियोजना तय समय पर पूरी होती है तो वर्ष 2027 से गोपालगंज देश के उभरते बैटरी निर्माण केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now