Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 67 वा उत्तर बिहार का अधिवेशन हुआ शुरू

On: January 4, 2026 10:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज में एबीवीपी का उत्तर बिहार का 67 वां प्रांतीय अधिवेशन हुआ शुरू

टीडीएस वायरलस न्यूज़ – शहर के मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 67वां उत्तर बिहार प्रांतीय अधिवेशन शुरू हो गया है। 2 जनवरी 2026 से 5 जनवरी तक चलने वाले इस अधिवेशन में उत्तर बिहार के 36 सांगठनिक जिलों से लगभग 1500 छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

अधिवेशन के उद्धाटन के साथ ही संगठन के नए नेतृत्व की भी घोषणा की गर्ई। जेपी विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में हिंदी के प्रोफेसर (डॉ.) विवेकानंद तिवारी को सर्वसम्मति से उत्तर बिहार का नया प्रांत अध्यक्ष चूना गया है।

इसके अतिरिक्त, बेगूसराय के पुरुषोत्तम कुमार को पुनः प्रांत मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. नमिता कुमारी ने इन नामों की घोषणा की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी विश्वविद्यालय के प्रो. परमानंद कुमार बाजपेई, डॉ विवेकानंद तिवारी, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ. वीरेन्द्र कुमार सोलंकी, मुकूल कुमार शर्मा और संदीप गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष डॉ, विवेकानंद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि 9 जूलाई 1949 के बाद भारत ने एक बार फिर ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण की दिशा में कदम बढाया.

लेकिन समय के साथ शिक्षा का उद्देश्य सीमित होता चला गया। उन्होंने कहा कि भारत कभी विश्वगुरु रहा है, पर गुलामी के बाद हमारी शैक्षणिक चेतना कमजोर पडी। एबीवीपी इसी कमी को दूर करने के लिए ज्ञान, सेवा और राष्ट्र के भाव के साथ काम कर रही है। उन्होंने परिषद के वैचारिक सूत्र

“ज्ञान-शिव-एकता” का उल्लेख करते हए कहा कि यह केवल नारा नहीं, बल्कि छात्र जीवन की दिशा तय करने वाला मंत्र है। परिषद के पूर्व प्रेरक यशवंतराव को स्मरण करते हए उन्होंने कहा कि संगठन की नींव एक शिल्पकार की तरह गढी गई थी, जिसका प्रभाव आज भी दिखता है।

इस तीन दिवसीय अधिवेशन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार और छात्र हितों से जूडे कई महत्वपर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। अधिवेशन का मृख्य उद्देश्य यूवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना और शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ एक सामूहिक कार्ययोजना तैयार करना है।

इस मौके पर स्टेडियम परिसर को विद्यार्थी परिषद के पोस्टरों, झंडों और राष्ट्रीय हित से जुड़े चित्रों से सजाया गया है, जो एक उत्सव का माहौल बना रहा है। छपरा से आए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि पांडेय ने बताया कि एबीवीपी का यह अधिवेशन एक महोत्सव की तरह मनाया जाता है,

जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होते हैं। इस दौरान विभिन्न मद्दों पर चर्चा होती है और वर्ष भर की योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यहां से नई दिशा और योजनाओं के साथ अपने कार्यक्षेत्र में लौटते हैं और हर कैंपस में संगठन के कार्यों को आगे बढाते है।

कार्यक्रम में गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह, बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, बरौली के पूर्व विधायक रामप्रवेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, प्रो डॉ ए.के. पांडेय, डॉ.अभिषेक रंजन, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी,

सुजीत पासवान, राकेश भारती, राजू चौबे चंचल,उमेश प्रधान,राजेश बर्णवाल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्धाटन सत्र के अंत में संदीप गिरी के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सत्र की समाप्ति की घोषणा की गर्ई…

Join WhatsApp

Join Now