गोपालगंज में महिला की हत्या के बाद बवाल, शव रखकर सड़क जाम; पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/भोरे न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हत्या से नाराज गाँव औऱ बाजार वालो ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और गाँव वालो के बीच झड़प हो गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब उग्र भीड़ ने भोरे पुलिस (Bhore Thana) वाहन पर पथराव कर दिया। इसके बाद भोरे पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
Bhore woman Murder Case Suman Devi – मामला भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव का है, जहां बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपी अतेश चौहान (Atesh Chauhan) ने सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी (Suman Devi) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुमन देवी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
Bhore woman Murder Case news – घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल महिला को भोरे रेफरल अस्पताल (Bhore Refral Hospital) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में गाँव वाले अस्पताल तथा गांव के आसपास जुटने लगे।
Bhore woman Murder Case – गाँव वाले ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना भोरे पुलिस को समय पर दी गई थी, लेकिन भोरे पुलिस देर से पहुंची। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो महिला की जान बच सकती थी। इसी नाराजगी को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ भोरे-मीरगंज (Bhore-Mirganj) मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजार या रिलेशन मे जाने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गाँव वाले लगातार भोरे पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
Bhore woman Murder Case Gopalganj news – स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, (Hathuwa S.D.P.O Anand Mohan Gupta) बीडीओ दिनेश कुमार सिंह (B.D.O Dinesh Kumar Singh) और विजयीपुर थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।
Bhore woman Murder Case – इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन चालक को भी चोटें आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
Bhore woman Murder Case update – झड़प में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने बाद में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और सड़क से जाम हटवा दिया गया। देर शाम तक वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अतेश चौहान (Aatesh Chauhan) को हिरासत में ले लिया है। गाँव वालो ने आरोपी को घटना के बाद भागने के दौरान पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। भोरे पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bhore woman Murder Case update news
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

इस घटना के बाद पूरे गाँव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ग्रामीणों में महिला की हत्या को लेकर भारी नाराजगी है, जबकि भोरे पुलिस स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल प्रशासन की निगाह पूरे मामले पर बनी हुई है।







