Gopalganj violence updates में सड़क हादसे के बाद बवाल: अफवाहों ने भड़काई हिंसा, पुलिस जीप फूंकी
टीडीएस वायरलस संवाददाता: गोपालगंज में रविवार की शाम उस समय तनाव चरम पर पहुंच गया जब एक सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने और पुलिस के देर से पहुंचने के आरोपों के बीच अचानक फैली “मौत की अफवाहों” ने पूरे माहौल को उग्र बना दिया।
देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और एक पुलिस जीप में आग लगा दी। इस घटना ने पूरे Gopalganj जिले में सनसनी फैला दी है।
कैसे भड़की हिंसा? – हादसे से हंगामे तक की पूरी कहानी जाने- घटना (Gopalganj violence updates) शाम लगभग 6 बजे की है। यदुपुर मोड़ के पास तीन युवक Apache बाइक पर जा रहे थे तभी एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह वाहन reportedly एक Circle Inspector (CI) के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल भेजा, लेकिन इसी बीच मौके पर अफवाह फैल गई कि युवकों की “मौत हो गई है” और यहीं से पूरा मामला भड़क उठा।
स्थानीय लोगों का आरोप: पुलिस देर से पहुंची, इसलिए भड़का गुस्सा – कुछ लोगो का कहना है कि पुलिस को फोन करने के बावजूद लगभग एक घंटे तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। देरी ने भीड़ के गुस्से को और बढ़ा दिया।
जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, भीड़ हिंसक हो गई।
- पुलिस पर पथराव
- आसपास के वाहनों में तोड़फोड़
- और आखिर में एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया गया
स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की और हल्का लाठीचार्ज भी किया।
तेज अफवाहें बनी हिंसा का कारण – SP का बड़ा बयान, गोपालगंज SP अवधेश दीक्षित ने साफ किया कि हिंसा की असल वजह “मौत की गलत अफवाह” थी।
Gopalganj violence updates SP के अनुसार:
1. तीनों युवक जिंदा हैं और अस्पताल में भर्ती हैं
2. किसी की भी मृत्यु नहीं हुई
3. अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है
SP ने बताया कि हादसा तब हुआ जब CI की गाड़ी सामने से आती Scorpio से बचने की कोशिश कर रही थी, तभी Apache बाइक से टक्कर हो गई।
पुलिस जीप जलाई, Tear Gas का इस्तेमाल – 30 मिनट में स्थिति नियंत्रण में
1.भारी पुलिस बल बुलाया गया
2.Tear gas shells छोड़े गए
3.फायर ब्रिगेड और FSL टीम मौके पर पहुंची
4.30 मिनट में स्थिति नियंत्रित कर ली गई
हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
जांच शुरू, कई वीडियो फुटेज खंगाले जाएंगे – Gopalganj violence updates
पुलिस ने कहा है कि: पथराव और आगजनी करने वालों की पहचान की जाएगी, सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो की जांच होगी, हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच FSL टीम करेगी, आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जिले के एसडीपीओ और कई वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे।
गोपलगंज में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा ने यह संकेत दिया है कि अफवाहें कितनी तेजी से हालात बिगाड़ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इलाके में शांति है लेकिन तनाव अभी भी महसूस किया जा सकता है।







