Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Khan sir coaching firing news: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल

On: June 3, 2026 4:50 AM
Follow Us:
Khan sir coaching firing news
---Advertisement---

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग से हड़कंप, गार्ड घायल; कोचिंग संस्थानों पर उठे सवाल

टीडीएस वायरलस संवाददाता, पटना/न्यूज़ 3 जून 2026: बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शैक्षणिक क्षेत्र मुसल्लहपुर हाट में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोकप्रिय शिक्षक और प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ के कोचिंग संस्थान के बाहर कथित फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के बाद पटना में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना में किसी छात्र या आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कोचिंग संस्थान का एक सुरक्षा गार्ड (security guard) घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Khan sir coaching firing news – 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा

घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर (Khan Sir) ने दावा किया कि उनके कोचिंग सेंटर के बाहर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान उनके सुरक्षा गार्ड को गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Khan sir coaching firing news – खान सर के अनुसार, हाल ही में घोषित बिहार पुलिस (Bihar Police) भर्ती परीक्षा के परिणामों में उनके संस्थान के हजारों छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इसी कारण कोचिंग में उत्साह का माहौल था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व संस्थान पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाने लगे। खान सर ने घटना को coaching संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा से जोड़ते हुए कहा कि कुछ लोगों को उनके संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता और कम फीस की नीति से परेशानी है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों का संबंध किसी प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निष्कर्ष Patna पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

Khan sir coaching firing news – Khan sir का इस बयान के बाद पटना के शिक्षा (education) जगत में चर्चा तेज हो गई है। मुसल्लहपुर हाट (Musalahpur hat) क्षेत्र लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बिहार समेत पड़ोसी राज्यों से भी छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पटना की सेंट्रल एसपी (patna central sp) ने कहा कि अभी तक फायरिंग के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

Khan sir coaching firing news – Khan sir ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज (cctv footeg) की जांच की जा रही है लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविकता और संदिग्धों की पहचान की जा सके। SP (एसपी) ने कहा कि Police (पुलिस) सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Khan sir coaching firing news
Img

Khan sir coaching firing news – पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां हर वर्ष हजारों छात्र बिहार पुलिस, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। छात्रों की बढ़ती संख्या और संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। हालांकि, इस मामले में वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Khan sir coaching firing news – घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल देखा गया। कई छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और प्रशासन से कोचिंग क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना है कि मुसल्लहपुर हाट जैसे व्यस्त शैक्षणिक क्षेत्र में ऐसी घटनाएं छात्रों के मनोबल और सुरक्षा की भावना को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए प्रशासन को शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।

Khan sir coaching firing news

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आयेगी। यदि फायरिंग की पुष्टि होती है तो यह मामला केवल कानून-व्यवस्था का नहीं बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तनाव का भी बड़ा उदाहरण बन सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now