टीडीएस वायरलस न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहार राजनीति – जनता दल यूनाइटेड को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा फेरबदल करते रहते हैं. हमेशा सीएम अपने खास नेताओं को अहम पदों की जिम्मेदारी देकर पार्टी को संगठित करते हैं.
इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया है. साथ ही आठ और विधायकों को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है.
इसको लेकर बिहार विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा बनाये गए 8 सचेतक को भी मान्यता दे दी है.
विधानसभा सचिवालय की प्रभारी सचिव डॉ. ख्याति सिंह द्वारा जारी पत्र में बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह,गोविंदपुर विधायक राजू तिवारी, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र, पिपरा विधायक रामविलास कामत, मसौढ़ी से अरूण मांझी और परिहार की विधायक गायत्री देवी के नाम शामिल हैं.
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की ओर से मुख्य सचेतक उप मुख्य सचेतक और सभी सचेतकों की मान्यता देने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए संसदीय कार्य विभाग को पत्र भेज दिया गया है.
मुख्य सचेतक, उप-सचेतक और सचेतक की भूमिका विधानसभा के संचालन के समय महत्वपूर्ण होती है.
- कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी)
- मंजीत कुमार सिंह (बरौली)
- राजू तिवारी (गोविंदपुर)
- सुधांशु शेखर (हरलाखी)
- कुमार शैलेन्द्र (बिहपुर)
- रामविलास कामत (पिपरा)
- अरुण मांझी (मसौढ़ी)
- गायत्री देवी (परिहार)
विधानसभा के संचालन में मुख्य सचेतक, उप सचेतक और सचेतकों की भूमिका अहम मानी जाती है।










