Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज राजा दल (Raja Dal) पंडाल में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला

On: September 21, 2025 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज (स्टेशन रोड) टीडीएस वायरल ससंवाददाता: राजा दल (Raja Dal) की ओर से बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल पर रविवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला आया। एसडीओ अनिल कुमार और एसडीपीओ प्रांजल ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के अभाव में पूजा करने की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन डीएम पवन कुमार सिन्हा से पूजा समिति ने मुलाकात कर स्थिति बताई, जिसके बाद डीएम ने गंभीरता से मामले की समीक्षा की और पूजा की अनुमति सख्त शर्तों के साथ दे दी।

क्यों रोकी गई थी Raja Dal (राजा दल) पंडाल में पूजा

Raja Dal – पंडाल बिना अनुमति और आदेश के बनाया जा रहा था। निर्माण में कमजोर लकड़ी और मटेरियल का उपयोग पाया गया। भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था। महज 15 फुट चौड़ा प्रवेश और निकास द्वार बनाया गया था।

कार्यपालक अभियंता की जांच रिपोर्ट में पंडाल असुरक्षित घोषित किया गया। इन्हीं कारणों से एसडीओ ने पूजा रोकने का आदेश जारी किया था।

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि पूजा में एहतियात जरूरी है। प्रशासन ने निम्न शर्तों पर Raja Dal (राजा दल) पंडाल में पूजा कराने की अनुमति दी है:

  1. पूजा समिति 100 वॉलंटियर्स तैनात करेगी।
  2. बड़े-बड़े LED स्क्रीन लगाए जाएंगे ताकि बाहर से ही दर्शन हो सके।
  3. एंट्री प्वाइंट से पंडाल तक CCTV कैमरे लगेंगे, जिसकी मॉनिटरिंग डीएम खुद करेंगे।
  4. सप्तमी से दशमी तक शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक मूर्ति तक जाने पर रोक होगी।
  5. वॉलंटियर्स को ड्रेस और व्हिसल दिया जाएगा।
  6. पंडालों में प्रसाद वितरण पर पूर्ण रोक।

2023 की घटना अभी भी ताज़ा

साल 2023 में राजा दल पंडाल में भीड़ प्रबंधन की कमी से भगदड़ मच गई थी। 23 अक्तूबर 2023 को नवमी की रात करीब 8 बजे हुई घटना में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई थी। नगर थाना कांड-644/23 दर्ज किया गया था। कई पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारी बचाव कार्य के दौरान घायल हो गए थे। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता।

Raja Dal
Raja Dal Gopalganj Ka Welcome Banner Photo

राजा दल (Raja Dal) का पंडाल उत्तर प्रदेश और बिहार का सबसे भव्य पंडाल माना जाता है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यूपी और बिहार के सीमावर्ती जिलों से लोग ट्रेन और निजी वाहनों से आते हैं।सोशल मीडिया और प्रचार-प्रसार से इस पंडाल की लोकप्रियता पूरे क्षेत्र में है। लेकिन भीड़ का दबाव और पंडाल की संकीर्ण व्यवस्था किसी भी अनहोनी का कारण बन सकती है।

Raja Dal – पूजा समिति के सदस्य और श्रद्धालु शुरुआत में एसडीओ के आदेश से मायूस थे। लेकिन डीएम के हस्तक्षेप के बाद अब लोगों में उत्साह लौट आया है। जिला परिषद अध्यक्ष सुबास सिंह और पूजा समिति के मोहन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से इस बार सुरक्षित और भव्य पूजा का आयोजन होगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now