Student suicides in Raebareli Today latest news
टीडीएस वायरलस न्यूज़, लखनऊ/ उत्तर प्रदेश: रायबरेली में छात्रों के बीच बढ़ते आत्महत्या के मामलों को लेकर अब सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
Student suicides in Raebareli – इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा है। संगठन ने छात्रों के आत्महत्या के मामलों की गहन जांच कराने और इसके पीछे छिपे कारणों का पता लगाने की मांग की है।
Student suicides in Raebareli | ABVP परिषद द्वारा 11 मार्च 2026 को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि जिले में हाल के दिनों में छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। इन घटनाओं से छात्रों, अभिभावकों और समाज में डर और चिंता का माहौल बन गया है।
मेधावी छात्रों की मौत पर जताई चिंता
Student suicides in Raebareli – ABVP ने अपने पत्र में कहा है कि कई मामलों में यह देखा गया है कि आत्महत्या करने वाले छात्र पढ़ाई में काफी अच्छे और मेधावी थे।
इसके बावजूद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। संगठन का मानना है कि इसके पीछे जागरूकता की कमी, मानसिक दबाव और आत्मबल की कमी जैसे कारण हो सकते हैं।
Abvp परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी मामलों की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट को संबंधित परिजनों को उपलब्ध कराया जाए और उसे सार्वजनिक भी किया जाए, ताकि समाज को वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सके।
Ram Tiwari (राम तिवारी) की मौत का किया गया उल्लेख पत्र में एक विशेष घटना का भी जिक्र किया गया है, जिसने जिले में काफी चर्चा पैदा की है।
ABVP के अनुसार 5 मार्च 2026 को एसजेएस कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि राम तिवारी पढ़ाई में मेधावी और स्वभाव से मिलनसार छात्र थे।
ABVP संगठन ने कहा कि इस तरह के छात्र द्वारा ऐसा कदम उठाना बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है। इसलिए राम तिवारी की मौत के पीछे के वास्तविक कारणों की पूरी तरह जांच होना आवश्यक है।
Student suicides in Raebareli – इन पहलुओं की जांच की मांग ABVP ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच के दौरान कई संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जाए। संगठन के अनुसार यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्र ने ऐसा निर्णय लिया।
जांच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई है—
- क्या छात्र पर पढ़ाई का अत्यधिक दबाव था
- क्या सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव था
- क्या किसी प्रकार का डर या मानसिक तनाव था
- क्या किसी ने छात्र को ब्लैकमेल किया था
- क्या विद्यालय या निजी जीवन में कोई ऐसी घटना हुई थी जिसने उसे मानसिक रूप से परेशान किया
ABVP का कहना है कि जब तक इन सभी पहलुओं की जांच नहीं होगी, तब तक सच्चाई सामने आना मुश्किल होगा।
ABVP संगठन ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए।
इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना होना चाहिए कि जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान आत्महत्या नहीं है। साथ ही छात्रों को मानसिक तनाव से निपटने के तरीके और मदद लेने के विकल्पों के बारे में भी बताया जाना चाहिए।
ABVP का मानना है कि यदि समय रहते छात्रों को सही मार्गदर्शन और मानसिक सहयोग मिल जाए तो ऐसी दुखद घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
काउंसलिंग व्यवस्था की भी उठाई मांग ABVP परिषद ने यह सुझाव भी दिया है कि स्कूलों और कॉलेजों (School and College) में काउंसलिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
यदि किसी छात्र को पढ़ाई, परिवार या अन्य कारणों से तनाव हो रहा हो तो वह बिना डर के काउंसलर से बात कर सके। इससे छात्रों की मानसिक स्थिति को समझने और उन्हें समय पर सहायता देने में मदद मिल सकती है।
प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद – Student suicides in Raebareli
ABVP ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि राम तिवारी की मौत के मामले सहित जिले में हुई सभी छात्र आत्महत्या घटनाओं की जांच कराने के लिए किसी सक्षम अधिकारी को निर्देश दिए जाएं।
संगठन का कहना है कि यदि इन घटनाओं के वास्तविक कारण सामने आएंगे तो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

Student suicides in Raebareli – विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज, अभिभावकों और शिक्षकों को भी गंभीर होना होगा। छात्रों पर अत्यधिक दबाव, तुलना और अपेक्षाएं कई बार उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना देती हैं।
Student suicides in Raebareli – ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को सकारात्मक वातावरण दिया जाए, उनकी समस्याओं को सुना जाए और उन्हें यह विश्वास दिलाया जाए कि हर समस्या का समाधान संभव है।









