कटेया न्यूज़: भेड़िया गांव में महिला की संदिग्ध मौत – ससुराल वालो पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/कटेया: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद परिजनों और गाँव के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि…

Read More

पंचदेवरी के कोइसा पंचायत में “बुद्धा लाइब्रेरी” का भव्य शुभारंभ – शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पंचदेवरी/बिहार: गोपालगंज जिले के कटेया थाना अंतर्गत पंचदेवरी प्रखंड के कोइसा पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से कर्मयोगी, युवा सोच एवं प्रगतिशील विचारधारा के पोषक, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रत्याशी श्री नन्दलाल सिंह कुशवाहा द्वारा अपने निजी आवास में “बुद्धा लाइब्रेरी” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस लाइब्रेरी का उद्घाटन उनकी पूजनीय माताजी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया, जो पूरे आयोजन का सबसे भावुक और गौरवपूर्ण…

Read More

थावे में सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला | मौके पर ही मौत

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/थावे: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पिठौरी गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी ठाकुर रावत के पुत्र प्रेमचंद उर्फ मंटू कुमार के रूप में की…

Read More

गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में

टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज: गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। करीब 21 वर्षों के बाद गोपालगंज को यह गौरव प्राप्त हो रहा है कि प्रदेश स्तरीय छात्र संगठन का इतना बड़ा अधिवेशन यहां आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर संगठन के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज गोपालगंज स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक…

Read More

21 साल बाद गोपालगंज में ABVP का ऐतिहासिक 67वां प्रान्तीय अधिवेशन | 2 से 5 जनवरी तक

टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज से बड़ी खबर: गोपालगंज जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 67वां प्रान्तीय अधिवेशन पूरे 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर गोपालगंज स्थित मिंज स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। यह चार दिवसीय भव्य आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें बिहार सहित देशभर से हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद, संगठनकर्ता और अतिथि शामिल होंगे। इस अधिवेशन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों,…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: कटेया के शख्स ने 13 युवकों से ठगे 8.80 लाख रुपये

टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र से एक बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर पश्चिम चंपारण जिले के 13 युवकों से करीब 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है। यह मामला पीड़ित युवकों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नाम पर हो रही ठगी की सच्चाई को भी उजागर कर दिया है। टीडीएस वायरलस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा छितौनी गांव निवासी परशुराम यादव पर…

Read More

सिधवलिया चोरी कांड का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार | हथियार व जेवरात बरामद

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/सिधवलिया: गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र में हुई चर्चित चोरी की घटना का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की है। तेज़ और सटीक कार्रवाई के लिए गोपालगंज पुलिस की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कौन हैं? पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना…

Read More

गोपालगंज न्यूज़: काली स्थान रोड पर बम ब्लास्ट की अफवाह से हड़कंप, जांच में निकला पटाखा

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ला स्थित काली स्थान रोड पर सोमवार देर शाम बम ब्लास्ट की अफवाह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर गहन जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल की…

Read More

गोपालगंज को मिला ऐतिहासिक तोहफा – थावे में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ

टीडीएस वायरलस न्यूज़, थावे/बिहार: गोपालगंज जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। वर्षों से जिस मेडिकल कॉलेज की मांग जिलेवासी करते आ रहे थे, वह सपना अब साकार होने की दिशा में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार से कुचायकोट के विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, बैकुंठपुर के विधायक मिथलेश तिवारी और गोपालगंज के विधायक सुबास सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर थावे-चनावे में मां थावे भवानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Maa Thawe Bhawani Medical College And Hospital) के निर्माण की स्वीकृति…

Read More

सासामुसा शुगर मिल न्यूज़: विधायक के आश्वासन से 14 दिनों बाद टूटा गन्ना किसानों का धरना

टीडीएस वायरलस न्यूज़, सासामुसा शुगर मिल: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत सासामुसा स्थित शुगर मिल के बाहर पिछले 14 दिनों से चल रहा गन्ना किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया। यह धरना स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर सकारात्मक पहल हुई है और जल्द ही शुगर मिल के पुनः संचालन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गन्ना किसानों का यह आंदोलन शुगर…

Read More