गोपालगंज में अभाविप की जिला स्तरीय प्रतियोगिता

गोपालगंज, बिहार – अभाविप (Abvp) इकाई ने अपने 77वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस से पूर्व जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “गोपालगंज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता” का आयोजन किया। यह आयोजन कमला राय महाविद्यालय (Kamla Rai Mahavidyalay) में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से 563 छात्रों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में ABVP के 80 से अधिक कार्यकर्ता दिन-रात जुटे रहे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। इसका उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना और विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक नई साइकिल दी जाएगी, जिससे उसे विद्यालय या कोचिंग आने-जाने में सुविधा होगी। द्वितीय स्थान पाने वाले को टेबल फैन और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र को कैरम बोर्ड प्रदान किया जाएगा। यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि छात्र प्रतिभा को मान्यता देने और उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है।

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह संयोजक हर्षिता कुमारी, महेंद्र महिला कॉलेज की उपाध्यक्ष रोशनी कुमारी, नगर सह मंत्री कविता कुमारी, कॉलेज उपाध्यक्ष अंजली गुप्ता, और कई अन्य छात्राओं ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे यह सिद्ध होता है कि अभाविप नारी सशक्तिकरण को भी अपना महत्वपूर्ण एजेंडा मानता है।

Abvp
प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी

अभाविप न केवल एक छात्र संगठन है, बल्कि यह युवा शक्ति का संगठित रूप है, जो देश को एक मजबूत, शिक्षित और नैतिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गोपालगंज जैसी ग्रामीण और अर्ध-शहरी इकाइयों में भी इसकी सक्रियता यह दर्शाती है कि ABVP हर विद्यार्थी तक पहुंचने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए सतत प्रयासरत है।

अभाविप का उद्देश्य केवल छात्रों की समस्याओं को सुलझाना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में लाना है। यह संगठन देश के युवाओं को केवल रोजगार के पीछे भागने वाला नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी उठाने वाला नागरिक बनाना चाहता है।

अभाविप का यह 77वां स्थापना दिवस हम सबको यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब विद्यार्थी संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करते हैं, तो सामाजिक परिवर्तन निश्चित होता है। अभाविप आने वाले समय में भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाता रहेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को मुंबई में हुई थी। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह संगठन केवल एक छात्र इकाई नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है जो शिक्षा और राष्ट्रहित के विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक करता है और उन्हें सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।

ABVP का मूल मंत्र है – “ज्ञान, शील और एकता”, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय भावना पर आधारित है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना और छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। संगठन शिक्षा, समाज सेवा, नेतृत्व विकास, छात्र समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता है।

अभाविप की गतिविधियाँ और सामाजिक योगदान –

अभाविप समय-समय पर शैक्षणिक सुधार, छात्र अधिकारों, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार के अवसर, तकनीकी शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजनों आदि विषयों पर राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसमें ‘छात्रा सम्मेलन’, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संवाद’, ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’, ‘राष्ट्रीय कला मंच’, ‘एग्रीविजन’, ‘खेलो भारत’, ‘सेवा ही संगठन’ जैसी पहलें शामिल हैं।

ABVP ने हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। चाहे वह महाविद्यालयों में समय पर परीक्षाएं हों, परिणाम की घोषणा में देरी हो, या फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन अभाविप ने हर स्तर पर छात्र समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाया है।

दहेज खातिर हत्या: गोपालगंज में ज्योति देवी हत्याकांड ने झकझोर दिया बिहार को

टीडीएस वायरल की रिपीर्ट : गोपालगंज जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर को रख दिया है। तीन दिन से लापता महिला का शव सत्तर घाट के पास गंडक नदी से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान खोरमपुर गांव (Khorampur Gaw) निवासी राजू सहनी (Raju Sahni) की पत्नी ज्योति देवी (Jyoti Devi) (उम्र 28 वर्ष) के रूप में की गई है। शव की स्थिति बेहद भयावह है, पानी में फूल चुका था, आंखें फोड़ी गई थीं, हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। ये सब इस ओर इशारा करते हैं कि हत्या से पहले महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था।

हत्या को छुपाने की कोशिश

महिला का शव एक साड़ी से बड़े पत्थर के साथ बांधकर नदी में फेंका गया था, ताकि वह तैरकर बाहर न आ सके। हालांकि तीन दिन बाद शव पानी में ऊपर आ गया और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतका के पिता सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singj) ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह ससुराल से फोन आया था कि ज्योति घर से कहीं चली गई है। यह सूचना ज्योति के ससुर शंभू सहनी ने दी थी। परिवार जब ससुराल पहुंचा, तो वहां उनकी बेटी नहीं थी। उन्होंने बताया कि घर का सीसीटीवी कैमरा भी 3 जुलाई की रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद मिला, जिससे संदेह और गहरा गया।

सुरेन्द्र सिंह ने 4 जुलाई को गुमशुदगी और 6 जुलाई को दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि बेटी की हत्या ससुरालवालों ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि 20 मई 2023 को बेटी की शादी राजू सहनी से हुई थी और सात महीने का एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे, विशेषकर कार की।

दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों का आरोप

मृतका के भाई ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ज्योति का पति राजू सहनी किसी अन्य महिला से अवैध संबंध रखता था और इसी वजह से वह घर में ज्योति को तवज्जो नहीं देता था। रात-रात भर फोन पर बात करता और विरोध करने पर ज्योति के साथ मारपीट करता। कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।

परिवार का दावा है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन लालच का कोई अंत नहीं था। शादी के कुछ ही महीनों में बेटी की जिंदगी नरक बन चुकी थी।

ससुराल पक्ष की संदिग्ध भूमिका

शव मिलने के बाद मृतका के पति राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पिता सुरेन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह थाने में जानकारी लेने जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि ज्योति के ससुराल वाले (सास, ससुर, जेठ, जेठानी) एक कार से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन आरोप है कि ससुर के रसूख के चलते महमदपुर थाना की पुलिस ने थोड़ी ही देर में उन्हें छोड़ दिया।

इतना ही नहीं, परिवार का कहना है कि जब वे पुलिस से न्याय मांग रहे थे, तो खुद उनके कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले जाया गया और वहां मारपीट की गई। यह घटना पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करती है।

Gopalganj
ज्योति देवी का प्रोफाइल फोटो

सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने पुष्टि की कि ज्योति देवी का शव गंडक नदी से बरामद हुआ है और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ज्योति देवी की हत्या ने एक बार फिर से दहेज प्रथा और महिला प्रताड़ना की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। एक सात महीने के मासूम बच्चे की मां को क्रूरता से मार दिया गया, और अब यह बच्चा अपनी मां की ममता से वंचित रह गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बस यही चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

गोपालगंज में मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, दो गांवों की भिड़ंत में 12 लोग घायल

गोपालगंज (बिहार), टीडीएस वायरलस की रिपोर्ट – बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना (Manjhagadh) क्षेत्र अंतर्गत शिकमी ढाला (Sikami Dhala) के पास रविवार को उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मोहर्रम के जुलूस (Mohram Julus) के दौरान दो गांवों (Villages) के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस (Police) ने हालात पर काबू पा लिया है, लेकिन क्षेत्र में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

दो गांवों के जुलूस के मिलान को लेकर शुरू हुआ विवाद – मांझागढ़

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब शिकमी गांव और छवही तक्की गांव (Chhavahi Takki Gaw) के लोग मोहर्रम के मौके पर अलग-अलग जुलूस निकाल रहे थे। यह दोनों जुलूस शिकमी ढाला के पास मिल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के मिलान को लेकर दोनों पक्षों में किसी बात पर बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे उग्र होती चली गई। विवाद ने देखते ही देखते झगड़ा का रूप ले लिया।

लाठी-डंडे और पथराव, कई लोग घायल

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों (Lathi-Dando) और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक शुरू हुई इस हिंसा में अफरातफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छवही तक्की गांव (Chhavahi Takki Gaw) के Mannu, Munmun Ansari, Jainab, Nisha, or Afjal Ali (मनु, मुनमुन अंसारी, जैनब निशा और अफजल अली) का नाम सामने आया है। वहीं शिकमी गांव से तैयब हुसैन और खलीउल (Sikami Village – Taiyab Hussain or Khaliul) जमा घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज जारी, पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना (Manjhagadh Police) की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस की तत्परता से और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। घायल व्यक्तियों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर (Sadar Hospital Gopalganj Refar) किया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज निजी Nursing Home (नर्सिंग होम) में चल रहा है।

“शिकमी गांव वालों ने जबरन मिलाया जुलूस”

घटना को लेकर छवही तक्की गांव के लोगों का आरोप है कि शिकमी गांव के लोग जबरन उनके जुलूस से मिलाना चाहते थे, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। उनका कहना है कि यह घटना पूर्व नियोजित लगती है, क्योंकि दूसरे पक्ष के पास पहले से ही लाठी-डंडे और पत्थर मौजूद थे।

पुलिस कर रही है कार्रवाई, तैनात किया गया पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की और अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन की ने गाव वालो से की अपील, शांति बनाए रखें, अफवाहों पर न दें ध्यान

घटना के बाद प्रशासन द्वारा गाँव के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाए जा रहे अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Moharam (मोहर्रम) इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना, शहादत और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस तरह की हिंसक घटनाएं समाज के सौहार्द को ठेस पहुंचाती हैं। स्थानीय बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे मौके पर सभी समुदायों को मिल-जुलकर काम करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Gopalganj
घायल से मिले पुलिस और गाँव वाले – फोटो

गोपालगंज (Gopalganj Mohram) में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई यह घटना न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए चेतावनी है बल्कि यह दर्शाती है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कितनी सतर्कता बरतनी जरूरी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे संयम बरतें, कानून व्यवस्था में सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।

अभाविप गोपालगंज ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गोपालगंज/बिहार, – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप/Abvp) के गोपालगंज जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभाविप जिला कार्यालय पर किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की तैलीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के विभाग संयोजक अनिश कुमार ने कहा, “स्वामी विवेकानंद असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाया और युवाओं को आत्मविश्वास तथा आत्मबल से परिपूर्ण बनाने का मार्ग दिखाया।”

स्वामी विवेकानंद
गोपालगंज में अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह संयोजक हर्षिता कुमारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोहित जयसवाल, (Rohit Jaiswal) एसएफएस जिला संयोजक विवेक कुमार, (Vivek Kumar) नगर सह मंत्री कविता ब्याहुत, (Kavita Byahut) साक्षी उपाध्याय, (Sakshi Upadhaya) तथा वीएचपी प्रचारक रविकांत कुमार  (Ravikant Kumar) सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda’s) भारतीय इतिहास के एक महान संत, विचारक और राष्ट्रनिर्माता थे, जिन्होंने न केवल भारत (Bharat) में बल्कि पूरे World (विश्व) में भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार किया। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता Tatkalin Kolkata (तत्कालीन कलकत्ता) में एक बंगाली (Bangali Family) परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त (Narendranath Dut( था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त (Father’s name Vishwanath Dut) प्रसिद्ध वकील थे, और माता भुवनेश्वरी देवी (Mother’s name Bhuneshwari Devi) धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। स्वामी विवेकानंद का जीवन संघर्ष, साधना, सेवा और सशक्त विचारों का संगम था।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा – स्वामी विवेकानंद  बचपन से ही अत्यंत बुद्धिमान, जिज्ञासु और आत्मविश्वासी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेट्रोपॉलिटन इंस्टीट्यूशन से प्राप्त की और बाद में प्रेसीडेंसी कॉलेज, कोलकाता से दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वे वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, महाभारत, रामायण जैसे ग्रंथों के साथ-साथ पाश्चात्य दर्शन और विज्ञान में भी गहरी रुचि रखते थे। उन्होंने शंकाओं और तर्कों के माध्यम से सत्य की खोज की। वे सत्य को केवल पढ़कर नहीं, बल्कि अनुभव करके जानना चाहते थे।

रामकृष्ण परमहंस से भेंट – स्वामी विवेकानंद का

उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिशा तब मिली जब वे दक्षिणेश्वर के संत श्री रामकृष्ण परमहंस से मिले। नरेंद्र ने उनसे सीधा प्रश्न पूछा: “क्या आपने ईश्वर को देखा है?” रामकृष्ण (Ramkishna) ने उत्तर दिया: “हाँ, मैंने ईश्वर को वैसे ही देखा है जैसे मैं तुम्हें देख रहा हूँ, और मैं तुम्हें भी ईश्वर का साक्षात्कार करा सकता हूँ।” यह उत्तर स्वामी विवेकानंद के मन पर गहरी छाप छोड़ गया। उन्होंने रामकृष्ण को गुरु रूप में स्वीकार किया और उनके सान्निध्य में आत्मबोध, सेवा, त्याग और साधना की राह पर चल पड़े।

संन्यास और भारत भ्रमण – स्वामी विवेकानंद का,

रामकृष्ण परमहंस के देहावसान के बाद स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda’s) ने संन्यास ग्रहण कर लिया और “स्वामी विवेकानंद” के नाम से पहचाने जाने लगे। वे कुछ वर्षों तक भारतवर्ष में भ्रमण करते रहे। उन्होंने हिमालय, दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा और अन्य स्थानों (Himalaya, South Bharat, Gujarat, Rajasthan, Maharashtra, Odisha, की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने भारत के सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक हालात को नज़दीक से देखा। उन्होंने देखा कि किस प्रकार अज्ञानता, गरीबी और जात-पात के कारण देश कमजोर होता जा रहा है। इन यात्राओं ने उनके भीतर सेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रबल भावना उत्पन्न की।

शिकागो धर्म में स्वामी विवेकानंद महासभा में भाषण

स्वामी विवेकानंद का सबसे ऐतिहासिक क्षण 11 सितंबर 1893 को आया, जब उन्होंने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा (World’s Parliament of Religions) में भारत और हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत “Sisters and Brothers of America” कहकर की, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस भाषण में उन्होंने हिन्दू धर्म की सहिष्णुता, सार्वभौमिकता, आध्यात्मिकता और विश्व बंधुत्व के सिद्धांतों को स्पष्ट किया।

उन्होंने यह संदेश दिया कि सभी धर्म सत्य की ओर जाने के विभिन्न मार्ग हैं, और भारत सदियों से “वसुधैव कुटुंबकम्” (पूरा विश्व एक परिवार है) की भावना में विश्वास करता रहा है। इसके बाद वे America (अमेरिका) और यूरोप के अनेक भागों में घूमे और व्याख्यान दिए। उन्होंने वेदांत और योग के विचारों को पश्चिमी दुनिया में स्थापित किया और भारत की संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।

रामकृष्ण मिशन की स्थापना

भारत लौटने के बाद उन्होंने 1897 में “रामकृष्ण मिशन” की स्थापना की, जिसका उद्देश्य था सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत कार्य और आध्यात्मिक उत्थान। यह मिशन आज भी विश्वभर में कार्यरत है और विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ा रहा है। स्वामीजी का मानना था कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने शिक्षा को मानव निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम माना।

स्वामी विवेकानंद के विचार

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। उनके प्रमुख विचारों में निम्नलिखित विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं:

  1. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
  2. एक विचार को पकड़ो, उसी को अपना जीवन बना लो – उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो और उसी विचार में डूब जाओ।
  3. हम वो हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है।
  4. देश की सेवा सबसे बड़ी पूजा है।
  5. नारी को शिक्षा और सम्मान दो, तभी समाज सशक्त होगा।

स्वामी विवेकानंद की मृत्यु और विरासत –

स्वामी विवेकानंद का जीवनकाल बहुत लंबा नहीं रहा। 4 जुलाई 1902 को मात्र 39 वर्ष की आयु में उन्होंने बेलूर मठ में महासमाधि ली। लेकिन इतने कम समय में उन्होंने जो कार्य किया, वह आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को “राष्ट्रीय युवा दिवस” (12 जनवरी) के रूप में मनाने की घोषणा की है।

स्वामी विवेकानंद न केवल एक संन्यासी थे, बल्कि एक कर्मयोगी, विचारक और सामाजिक सुधारक भी थे। उन्होंने पश्चिम को भारत का आध्यात्मिक संदेश दिया और भारत को उसकी खोई हुई आत्मा का स्मरण कराया। उनका जीवन एक जीवंत उदाहरण है कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने विचारों, संकल्प और कर्म से विश्व को बदल सकता है। आज का युवा यदि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाए, तो न केवल स्वयं का विकास कर सकता है, बल्कि राष्ट्र के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है!

गोपालगंज रेप कांड: नाबालिग को मिला इंसाफ, दोषियों को 20-20 साल की सजा

गोपालगंज, बिहार टीडीएस वायरलस: इंसाफ की उम्मीद में लड़ रही गोपालगंज (Gopalganj) नाबालिग को आखिरकार न्याय मिला है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए नाबालिग के साथ रेप मामले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट (Pacso Court) ने दो दोषियों Bhim Thakur (भीम ठाकुर) और अनिता कुमारी (Anita Kumari) को दोषी करार देते हुए 20-20 साल की कैद-ए-बामुशक्कत (सख्त कारावास) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

अगर जुर्माना नहीं दिया तो और 6 महीने की जेल

जज पंकज कुमार वर्मा (Pankaj Kumar Verma) की विशेष अदालत ने साफ किया कि जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोनों दोषियों को छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

16 मार्च 2018 को – घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को दूध का हिसाब (Dudh Ka Hisab) करने के बहाने घर में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद भीम ठाकुर ने दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। पीड़िता बेहोश हो गई और जब होश आया तो वह खून से लथपथ थी। उसके शोर मचाने पर परोशी लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

नाबालिग लडकि को मिला इंसाफ – गोपालगंज

महिला थाना (Mahila Thana) में कांड संख्या 13/2018 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और केस का ट्रायल स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में चला। अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक दारोगा सिंह और विनय शंकर राय (Daroga Singh or Vinay Shankar Rao) ने बहस की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से वकील पुण्डरीक मिश्र (Pundrik Mishra) ने दलीलें दीं।

सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत का यह फैसला समाज और पीड़ित परिवार के लिए एक संदेश है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह फैसला पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की एक बड़ी जीत है और समाज में ऐसे अपराधों के प्रति सख्त संदेश देता है।

रील्स बनाते समय गंडक नहर में गिरा शाहबाज, तेज बहाव में बहकर लापता

गोपालगंज, बिहार | Tds Virals – गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव (Turkaha Gaw) में सोमवार (Monday) दोपहर 18 वर्षीय शाहबाज आलम (Sahbaj Alam) की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह रील्स बनाते (Reels Create) समय गंडक नहर में गिर गया और तेज धारा में बहकर लापता हो गया।

  • नदी में लापता युवक का नाम: शाहबाज आलम
  • पिता का नाम: नौशाद अली
  • निवासी: छपिया, वार्ड नंबर 24, गोपालगंज – Chapiya Ward N. 24 Gopalganj
  • उम्र: 18 वर्ष

शाहबाज अपने Friend (दोस्त) के साथ तुरकहा गांव के पास गंडक नहर (Gandak Nahar) पर बने रेल पुल (Rail Pul) पर गया था। दोनों युवक मोबाइल से इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels Video) बना रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से शाहबाज सीधे नहर में जा गिरा। और लापता हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची

रील्स का चक्कर बना जानलेवा, 18 साल का शाहबाज नदी में लापता
  1. स्थानीय गोताखोर युवक को ढूंढ़ने में जुटे हैं
  2. एसडीआरएफ टीम (SDRF) को भी अलर्ट कर दिया गया है
  3. सदर सीओ रजत बर्णवाल (Sadar CO Rajat Barnwal) ने बताया कि युवक की खोजबीन जारी है, और पुलिस जांच में जुटी है

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नहर की पानी तेज धारा के कारण शाहबाज काफी दूर तक बह गया होगा, जिससे खोज में दिक्कत आ रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Gopalganj: चीनी समझकर बना दी यूरिया वाली चाय, बहू और सास दोनों ने पी

बसडीला खाप गांव, गोपालगंज (बिहार) – गोपालगंज के बसडीला (Basdila) खाप गांव (Khap Gaw) में एक अजीब मामला सामने आया है, सुबह में 22 वर्षीय अमृता देवी (Amrita Devi) ने गलती से यूरिया खाद (Urea Khad) को चीनी समझकर चाय बना दी।

सुबह की चाय के दौरान सास और बहू दोनों ने वह चाय पी ली। सास को स्वाद अजीब लगा, तो बहु से पूछी चाय ऐसा क्यों लाग रहा है, बहु ने बोला मुझे नहीं पता, तब तक बहू ने ज्यादा मात्रा यूरिया वाला चाय पी ली थी

  • रसोई में चीनी और यूरिया खाद एक ही जगह पास-पास रखे गए थे।

अमृता देवी (Amrita Devi) ने सुबह जल्दी में बिना देखे चाय में यूरिया डाल दिया था। सास ने एक-दो घूंट पीने के बाद अजीब स्वाद महसूस किया और वहीं अमृता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

तब परिवार के लोगों ने तुरंत अमृता को सदर अस्पताल, गोपालगंज (Sadar Hospital Gopalganj) में भर्ती कराया।

यूरिया वाला चाय पिने के बाद – तबियत बिगड़ी

डॉक्टरों ने बताया, यूरिया की मात्रा कम थी और समय पर इलाज मिल गया। भगवान के कृपा से, फिलहाल अमृता देवी की स्वाथ्य सही है, और खतरों से बाहर वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

⚠️ TdsVirals की चेतावनी:

  1. घरेलू रसोई में खाद्य और गैर-खाद्य चीजों को अलग-अलग और स्पष्ट लेबल में रखें
  2. अनजान सामग्री को कभी बिना देखे या सुंघे उपयोग न करें
  3. बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रखें, थोड़ी लापरवाही, बड़ी दुर्घटना बन सकती है!

गोपालगंज: मीरगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से मिस्त्री की मौत

मीरगंज, गोपालगंज | 29 जून 2025, गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र (Gopalganj District In Mirganj Police Station) अंतर्गत लाइन बाजार (Lion Bazar) स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री (Icecream Factory) में शनिवार को गैस टंकी (Gas Tank) फटने से बड़ा धमाका हो गया। ये हादसे में पश्चिम बंगाल (West Bangal) निवासी मिस्त्री अरुण पाल (Arun Pal) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

कुछ मजदूरों के अनुसार फैक्ट्री में तकनीकी खराबी आने पर मरम्मत के लिए अरुण पाल को बुलाया गया था। जैसे ही वह गैस टंकी के पास मरम्मत कर रहा था, अचानक धमाका हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital (सदर अस्पताल) भेजा।
  • फायर ब्रिगेड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) (Fire Bridged or SFL)  की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
  • फैक्ट्री मालिक और एक अन्य कर्मी से पूछताछ की जा रही है।
  • फैक्ट्री (Factory) की सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।

“फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से मिस्त्री की मौत हुई है। शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं, विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।”

Gopalganj Factory
रो रो के बुरा हाल – परिवार वाले सदमे है,

मिस्त्री अरुण पाल, (Arun Pal) जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी था, मीरगंज के वार्ड संख्या 6 (Mirganj Ward Sankhya 6) में किराए के मकान में रहकर काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

Police (पुलिस) ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। हादसे से जुड़ी हर कड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भीषण गर्मी में छात्रों को पानी के लिए तरसना पड़ा, गोपेश्वर महाविद्यालय में

हथुआ (गोपालगंज/बिहार): “जल ही जीवन है” – यह वाक्य केवल गोपेश्वर महाविद्यालय (Gopeshwar Mahavidyalay Hathuwa) की दीवारों पर लिखा हुआ दिखाई देता है, पर जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। तेज़ गर्मी और लू के पेड़ों के बीच जब शरीर पानी की एक-एक बूंद को तरसता है, तब इस महाविद्यालय में पढ़ाई करने आए छात्र पेयजल के लिए या तो बाहर की दुकानों से पानी खरीदने को मजबूर हैं या फिर दूषित, बंद पड़े चापाकलों की ओर देखने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता।

पुरे परिसर में जल आपूर्ति की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पूर्व में लगे कुछ चापाकल या तो पूरी तरह बंद पड़े हैं या उनमें कीड़े-मकौड़े और अन्य जहरीले जीव-जंतु पनप रहे हैं। वाटर प्यूरीफायर मशीन, जो कभी शुद्ध जल का स्रोत हुआ करती थी, अब केवल एक शोपीस बनकर रह गई है, न तो उससे पानी निकलता है, न ही उसकी मरम्मत की कोई योजना महाविद्यालय के पास है।

विश्वविद्यालय को भेजी गई मरम्मत हेतु अर्जी अब तक अनसुनी पड़ी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार जब तक विश्वविद्यालय से आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी, तब तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती। सवाल उठता है कि क्या एक शिक्षा संस्थान के पास इतना भी फंड नहीं होता कि वह कम से कम पीने के पानी की व्यवस्था कर सके?

स्नातक के नवसत्र में जहां नामांकन और प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं, वहां छात्रों की संख्या भी बढ़ी हुई है। ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का न होना संस्थान की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। अभाविप द्वारा इस संबंध में प्राचार्य को मांगपत्र भी सौंपा गया, परन्तु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बंद कल के सामने खड़े – विद्यार्थी

छात्रों का कहना है कि “शिक्षा का मंदिर” (Education Temple) कहे जाने वाले इस स्थान में अगर पानी जैसा मूलभूत अधिकार भी न मिले तो यह हमारी शिक्षा व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है।

यह केवल एक कॉलेज की समस्या नहीं है, यह पूरे तंत्र को झकझोरने वाला विषय है। भीषण गर्मी में पेयजल की अनुपलब्धता कोई सामान्य समस्या नहीं, बल्कि यह एक जीवन से जुड़ा गंभीर प्रश्न है, जिसका उत्तर अब महाविद्यालय को देना ही होगा।

कोन्हवा मोड़: गोपालगंज में स्कूल बस हादसा, 8 बच्चे घायल

गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र, कोन्हवा, NH-27, कुचायकोट (Kuchaykot) थाना क्षेत्र के कोन्हवा (Konhva NH27) स्थित एनएच-27 पर गुरुवार सुबह (Thursday Morning) के वक्त अफरा-तफरी मच गई जब निर्मला कैथोलिक स्कूल (Nirmla Katholik School Bus) की बस और एक तेज रफ्तार कंटेनर की आमने-सामने टकर हो गई। हादसे में बस चालक समेत कुल 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहला उपचार वही पे किया, उसके बाद बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत तुरत सदर अस्पताल पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल गोपालगंज (Sadar Hospital Gopalganj) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

डॉ. दानिश अहमद, (Dr. Danish Ahmad) सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि “कुल 8 बच्चों का इलाज किया जा रहा है, सभी स्थिर स्थिति में हैं और खतरे से बाहर हैं।”

Bus Driver (बस चालक) बच्चों को थावे के विदेशी टोला (Thawe Ke Videshi Tola) और कोन्हवा से लेकर स्कूल की ओर जा रहा था। जैसे ही बस कोन्हवा के पास Road (सड़क) पार कर रही थी, उसी समय तेज रफ्तार कंटेनर (Tez Raftar Contener) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कुल 20 बच्चे सवार थे।

School Bus Accident
छत्तीग्रस्त बस और कॉन्टेर्नर

घायल छात्रों की सूची:

  1. प्रीतम यादव – Pritam Yadaw
  2. आयुष शर्मा – Ayush Sharma
  3. बिशु शर्मा – Bishu Sharma
  4. पीयूष यादव – Piyush Yadaw
  5. अंजलि कुमारी – Anjali Kumari
  6. हिमांशु गुप्ता – Himanshu Gupta
  7. दिव्या कुमारी – Divya Kumari

थानाध्यक्ष आलोक कुमार (Alok Kumar) ने पुष्टि की कि: “कंटेनर और स्कूली बस की टक्कर में कुछ बच्चे घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया गया है। कंटेनर और बस दोनों को जब्त कर लिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग को सचेत करें। प्रशासन से मांग है कि Gopalganj NH-27 जैसे व्यस्त मार्गों पर स्कूल बसों के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।