योग दिवस पर बिस्कुट: गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ में 40 हज़ार के घोटाले की बू?

हथुआ, गोपालगंज/बिहार | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा देश योग के माध्यम से स्वास्थ्य और संयम का संदेश दे रहा था, वहीं गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ मीरगंज, (Gopeshwar Mahavidyalay Hathuwa Mirganj) ने इसे घोटाले में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, Bharat Government (भारत सरकार) द्वारा ₹40,000 की अनुदान राशि इस योग संगम आयोजन के लिए दी गई थी। लेकिन जिन छात्रों को सुबह 6 बजे बुलाया गया, उन्हें सिर्फ 2-2 बिस्कुट देकर घर भेज दिया गया।

क्या ₹40,000 की राशि में सिर्फ ₹200 के बिस्कुट ही खरीदे गए?
क्या शेष ₹39,800 ‘बेबाक योग’ की भेंट चढ़ गए?

गोपेश्वर महाविद्यालय में बाते गए बिस्कुट के तस्वीर
गोपेश्वर महाविद्यालय में बाते गए बिस्कुट के तस्वीर

“विश्व घोटाला दिवस” का संभावित केंद्र बना गोपेश्वर महाविद्यालय हथुवा मीरगंज गोपालगंज,

गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ, अब नामांकन से लेकर प्रमाण पत्र तक, हर स्तर पर अनियमितताओं और भ्रष्‍टाचार का पर्याय बन चुका है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां हर अवसर को अवसरवाद में बदलना, एक परंपरा बन गई है।

चाहे वो परीक्षा फॉर्म का वितरण हो, या दिवस विशेष के नाम पर आयोजन, यहाँ घोटाले एक नवाचार की तरह किए जाते हैं, “हर योजना में घोटाला हमारा अधिकार है।”

अब ज़रूरत है, पारदर्शी जांच की!

  • इस ₹40,000 की राशि का वास्तविक खर्च का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए
  • आयोजन से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
  • और यदि दोष सिद्ध हो, तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाली समय में ऐसा दुबरा योग नहीं हो, घोटालों से मुक्ति मिल सके

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मी घायल

बैकुंठपुर (गोपालगंज/बिहार) | टीडीएस वायरलस संवाददाता Gopalganj जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के Bamo Gaw (बामों गांव) में शनिवार को पुलिस टीम (Gopalganj Police Team) पर हमला कर दिया गया। Baikunthpur Police टीम गांव में पूर्व में हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए गई थी। Police पर इतना तेज़ हमला हुआ, कि एक सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मी (7-Seven Police Department) घायल हो गए।

  • सब इंस्पेक्टर संजय कुमार (Sub-Inspecter Sanjay Kumar)
  • एएसआई श्यामदेव सिंह (ASI Shayamdev Singh)
  • सिपाही विक्रमा राम, हरेन्द्र सिंह, महम्मद सलमगीर, नागेन्द्र सिंह ( Sipahi – Vikram Ram, Harendra Singh, Md Salamgir, Nagendra Singh)
  • चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह (Chaukidar- Dharmvir Singh Sambhu Singh)

सभी घायलों को Baikunthpur Samudayik Hospital (बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया। बामों गांव में शनिवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी, जिसमें लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार (Lakshman Prasad Gupta, Bharat Prasad Gupta, Rakesh Kumar, Vishal Kumar ) घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मी घायल
गाँव में जाती पुलिस टीम – टीडीएस वायरलस

तुरंत बाद पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए दोबारा गांव पहुंची, तभी कुछ उग्र ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी, डंडे और ईंट के टुकड़ों से मार दिया, गाड़ी तोर दिया। हमले में पुलिस की दो गाड़ियों को भी बहुत बेरहमी से तोड़ दिया सबने।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने बताया कि हमले में शामिल उपद्रवियों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान की जा रही है। अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह घटना कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि ऐसी दुर्दशा दुबारा ना हो,

बैकुंठपुर: गोपालगंज में करंट से 11 वर्षीय सोनम की मौत, गांव में पसरा मातम

बैकुंठपुर, गोपालगंज/बिहार | बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के (Hamidpur Gaw) हमीदपुर गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा सामने आया, Sonam 11 वर्षीय छात्रा सोनम कुमारी की बिजली के अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सोनम कुमारी, शिव शंकर शर्मा की पुत्री थी।

Sonam (सोनम) किसी काम से घर के बाहर गई थी, तभी वह खुले अर्थिंग तार के संपर्क में आ गई और मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनम कुमारी के पिता (Shiv Shankar Sharma) शिव शंकर शर्मा शिमला में Private Job (प्राइवेट नौकरी) करते हैं। जैसे ही उन्हें इस हृदयविदारक हादसे की जानकारी मिली, वे तत्काल घर के लिए रवाना हो गए। Maa (मां) गुडूम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई Ritik Kumar (रितिक कुमार) सहित पूरा परिवार सदमे में है। गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग परिजनों को साहस दे रहे है, जो होना था, वो हो गया सब ऊपर वाले करते है।

Sonam Kumari Electric Shok - TdsVirals
पुलिस घटना स्थल पर जायदा लेते हुए – फोटो

बैकुंठपुर थानाध्यक्ष (Baikunthpur Police Gopalganj) अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम (Death Body Postmatem) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद UD (Unnatural Death) कांड दर्ज किया जाएगा।

Electric (बिजली) व्यवस्था में लापरवाही से हुई यह घटना हुआ है, एक मासूम की जान ले गई, बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो गई है। स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणो वाले लोग मांग कर रहे है, कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

गोपालगंज: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, शव जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

अहिरौली, श्रीपुर (गोपालगंज/Bihar): अहिरौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुमन देवी (Suman Devi) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अरविंद यादव की पत्नी के रूप में हुआ है। परिवार वालो के अनुसार, सुमन देवी के साथ अरविंद व उसके परिवार द्वारा लंबे समय से मारपीट की जा रही थी। मंगलवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सुमन की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खेत में ले जाकर जलाने की योजना बनाई थी। लेकिन जागरूक ग्रामीरो ने मृतका के मायके वालों को फोन कर इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर बंद था और खेत में लकड़ियां ट्रैक्टर से उतारी जा रही थीं। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। छापेमारी कर पति Arvind Yadaw (अरविंद यादव) को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर Fulwariya Thana (फुलवरिया थाना) क्षेत्र के हरिहरा गांव (Harihra Gaw) की झाड़ियों से सुमन देवी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी के स्पष्ट निशान हैं। शव को Postmatm पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

TdsVirals
शव जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

Videsh Se Lautne Ke Bad Vivad – परिजनों का कहना है कि अरविंद यादव एक महीने पहले ही दुबई से लौटा था, जिसके बाद से ही विवाद बढ़ गया था। सुमन की शादी 2018 में हुई थी और उसके दो बेटियाँ भी हैं। घटना न केवल एक महिला की हत्या है, बल्कि समाज में गहराते घरेलू हिंसा के संकट की चेतावनी भी है।

TdsVirals आप लोगो से अपील करता है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना छिपाए नहीं, पुलिस को दें। आवाज़ उठाएं – अन्याय के ख़िलाफ़।