गोपालगंज पुलिस ने फेल किया गांजा तस्करों का मास्टर प्लान – 1.52 क्विंटल गांजा जब्त

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार: गोपालगंज पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक घर से 1 क्विंटल 52 किलो (152 किलो) उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पूरे तस्करी नेटवर्क…

Read More

गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में

टीडीएस वायरलस न्यूज़ | गोपालगंज: गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। करीब 21 वर्षों के बाद गोपालगंज को यह गौरव प्राप्त हो रहा है कि प्रदेश स्तरीय छात्र संगठन का इतना बड़ा अधिवेशन यहां आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर संगठन के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज गोपालगंज स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक…

Read More

गोपालगंज: थावे मंदिर चोरी कांड में बड़ा एनकाउंटर, आरोपी घायल – मां दुर्गा के मुकुट का हिस्सा बरामद

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/थावे: गोपालगंज जिले में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थावे भवानी मंदिर चोरी कांड के एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थावे थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने मां दुर्गा के मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है, जिसे आरोपी चोरी के बाद छिपाकर दोबारा लेने…

Read More

Gopalganj news: 3 साल में 3 शादियां, 2 बच्चे, तीनों पत्नियां एक-दूसरे से अनजान – आरोपी पति गिरफ्तार

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला और समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बिना तलाक दिए महज 3 साल के भीतर 3 शादियां कर लीं। हैरानी की बात यह है कि तीनों पत्नियां लंबे समय तक एक-दूसरे के अस्तित्व से पूरी तरह अनजान रहीं। जब सच्चाई सामने आई तो मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव…

Read More

Gopalganj encroachment removal campaign: भोरे–मीरगंज मुख्य मार्ग बुलडोजर से हुआ अतिक्रमण मुक्त

Tds Virals news Gopalganj – गोपालगंज जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोरे–मीरगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में दो जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के बाद वर्षों से अतिक्रमण की मार झेल रहा यह व्यस्त मार्ग अब पूरी तरह साफ नजर आ रहा है। Gopalganj encroachment removal campaign – प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे…

Read More

गोपालगंज में ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत नाजुक

टीडीएस वायरलस न्यूज़ गोपालगंज/बिहार – गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी विनोद सिंह…

Read More

कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कटेया थाना क्षेत्र में बड़ी पुलिस कार्रवाई, अवैध हथियार व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक षड्यंत्र को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कटेया थानाध्यक्ष के निर्देश पर पु०अ०नि० सूर्यजीत कुमार एवं स०अ०नि० सनोज कुमार पुलिस बल…

Read More

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सरेया अख्तियार गांव में युवती का शव मिलने से सनसनी | Gopalganj girl death case

गोपालगंज में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर कर रही जांच टीडीएस वायरलस, न्यूज़ गोपालगंज: गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया अख्तियार गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती स्तर पर पुलिस हत्या तथा आत्महत्या—दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के…

Read More

गोपालगंज में नहर से मिली 3 साल की बच्ची की लाश | Gopalganj canal girl body exclusive

गोपालगंज के नहर में मिली बच्ची की लाश: 21 नवंबर से थी लापता, 4 दिन बाद मिला शव टीडीएस वायरलस न्यूज़, टुनटुन सिंह: गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर नहर से 3 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान मीरगंज थाना (Mirganj Thana) क्षेत्र के बड़कागांव निवासी अरविंद राम (Arvind Ram) की बेटी कीर्ति कुमारी (3) (Kriti Kumari) के रूप में हुई है। यह वही बच्ची है जो 21 नवंबर को घर…

Read More

गोपालगंज में पारिवारिक विवाद के कारण पति ने की आत्महत्या | Gopalganj Suicide husband Exclusive

गोपालगंज में पारिवारिक विवाद के कारण पति ने की आत्महत्या: पत्नी से हुआ था पैसों को लेकर विवाद टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज बिहार – गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक वार्ड नंबर-3 में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पति (Husband) ने पत्नी से पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा प्रसाद (Krishna Prasad) के रूप में हुई, जो पेशे से मजदूर (Labour) था और शराब की लत से जूझ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही…

Read More