टीडीएस वायरलस संवाददाता, पटना: बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (JEEViKA) ने प्रखंड स्तरीय 7 पदों पर बहाली से जुड़ी CBT परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या PR No.009926 (B&C) 2025–2026 के तहत निकाली गई थी।
इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां तय कर दी गई हैं। उम्मीदवार परीक्षा से एक सप्ताह पहले अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) JEEViKA की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
JEEViKA CBT Exam 2025 – पदवार परीक्षा तिथि
| क्रम संख्या | पद का नाम | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| 1 | Accountant (DPCU/BPIU) | 19 Nov 2025 |
| 2 | Block IT Executive | 20 Nov 2025 |
| 3 | Livelihoods Specialist | 21 Nov 2025 |
| 4 | Office Assistant (DPCU/BPIU) | 22 Nov 2025 |
| 5 | Block Project Manager | 22 Nov 2025 से 26 Nov 2025 |
| 6 | Area Coordinator | 26 Nov 2025 से 3 Nov 2025 |
| 7 | Community Coordinator | 4 Dec 2025 से 15 Dec 2025 |
महत्वपूर्ण जानकारी
- Admit Card: परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले brlps.in वेबसाइट से Login ID द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
- हिंदी टाइपिंग टेस्ट: Office Assistant एवं Block IT Executive पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट में Remington Gail Keyboard का उपयोग किया जाएगा।
- यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी।
JEEVika Official Website: https://brlps.in












