टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – छपरा में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनोखी पहल की। अभाविप छपरा नगर के राजेंद्र कॉलेज (Rajendra College) इकाई द्वारा Student For Development (S.F.D.) आयाम के तहत महाविद्यालय परिसर में “सकोरा अभियान” चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।
ABVP Sakora Campaign Chhapra – अभाविप के इस सेवा अभियान को छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिला। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे रखे गए और उनमें पानी भरकर पक्षियों के लिए सुरक्षित जल स्रोत तैयार किए गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
ABVP Sakora Campaign News | इस अवसर पर अभाविप के जिला प्रमुख डॉ. अनुपम सिंह ने कहा कि परिषद हमेशा समाजहित और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान जीव-जंतुओं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
वहीं प्रांत SFD संयोजक रवि पाण्डेय (Ravi Pandey) ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सकोरा अभियान केवल जल व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश फैलाना भी है। उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
ABVP Sakora Campaign | कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, डॉ. अशोक श्रीवास्तव और डॉ. चंदा कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा प्रांत SFS सह संयोजक सचिन चौरसिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अदिति सिंह, नगर मंत्री आशीष प्रजापति, नगर सह मंत्री रंकीत सिंह, शिवम, कॉलेज अध्यक्ष राकेश शर्मा और कॉलेज सह मंत्री भास्कर गिरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता उदय श्रीवास्तव ने भी अभियान में भाग लेकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
ABVP Sakora Campaign | अभाविप द्वारा चलाया गया यह सकोरा अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी और जल संकट के कारण पक्षियों और छोटे जीवों के जीवन पर खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में इस प्रकार के अभियान बेहद जरूरी हैं।
ABVP Sakora Campaign Chhapra News

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा और शहर के अन्य स्थानों पर भी सकोरे रखकर जल संरक्षण और जीव संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। संगठन का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।











