Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Education Minister: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान, बोले- सिस्टम की खामी, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

On: June 13, 2026 8:19 PM
Follow Us:
Gopalganj Education Minister
---Advertisement---

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, NEET गड़बड़ी पर बोले- सिस्टम की खामी, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने saturday को गोपालगंज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत मिशन और NEET परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनका स्वागत सदर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।

Mithilesh Tiwari (मिथिलेश तिवारी) शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। prime minister modi (प्रधानमंत्री मोदी) के नेतृत्व में भारत (india) तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक देश (county) को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Gopalganj Education Minister – Mithilesh Tiwari ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव पहले ही रखी जा चुकी है। अब इस आधार पर एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार और देश की जनता मिलकर कार्य कर रही है।

Gopalganj Education Minister – NEET परीक्षा विवाद पर क्या बोले मंत्री?

पत्रकारों द्वारा NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सरकार की विफलता नहीं बल्कि सिस्टम (system) की एक बड़ी खामी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही गड़बड़ी की जानकारी सामने आई, Central government ने तुरंत कार्रवाई की।

Gopalganj Education Minister – Mithilesh Tiwari मंत्री ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लिए। इसी क्रम में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के चेयरमैन को भी बदला गया और पूरी व्यवस्था की समीक्षा शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Gopalganj Education Minister – नई परीक्षा प्रणाली पर चल रहा काम

Gopalganj Education Minister-मिथिलेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार देश के विभिन्न राज्यों में लागू सफल मॉडलों का अध्ययन कर रही है। विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं को देखकर बेहतर नियम और प्रक्रियाएं अपनाने पर विचार किया जा रहा है।

Gopalganj Education Minister – शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों से कुछ लोगों को परेशानी होती है और वे समय-समय पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्व विभिन्न व्यवस्थाओं में घुसपैठ कर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अपने सिस्टम को इतना मजबूत और अभेद्य बनाएगी कि भविष्य में कोई भी अराजक तत्व परीक्षा या प्रशासनिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं कर सकेगा। युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Gopalganj Education Minister – विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर

Gopalganj Education Minister
पत्रकारों से बात करते मंत्री – Img

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत 2047 का सपना केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है। शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास से भारत विश्व (bharat) की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि देश के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें और भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सके।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now