Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Abvp Supaul news: सुपौल में अभाविप उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

On: June 19, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सुपौल में अभाविप उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग का भव्य शुभारंभ, 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

टीडीएस वायरलस संवाददाता, सुपौल/बिहार न्यूज़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तर बिहार प्रांत के 4 (चार) दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का शुक्रवार को सुपौल स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर बिहार के 36 संगठनात्मक जिलों से आए 300 से अधिक छात्र-छात्रा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Abvp Supaul news – उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार तथा प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में परिषद के इतिहास, कार्यदर्शन, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Abvp Supaul news – क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्र चेतना की ऐतिहासिक भूमि रही है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालय आज भी युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण का मंच नहीं है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र जीवन के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और नेतृत्वक्षम नागरिक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

Abvp Supaul news
सुपौल में आयोजित अभाविप के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में शामिल 300 से अधिक छात्र-छात्राएं – img

Abvp Supaul news – प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के विषयों पर लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने परिषद के मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन राष्ट्रनिष्ठ और समाजोन्मुखी युवा नेतृत्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Abvp Supaul news -प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सुपौल में आयोजित यह अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को नेतृत्व विकास, छात्र हित, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र जीवन के विविध आयामों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Student Organization Activities, Abvp Supaul news – वहीं प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ आपदा राहत, रक्तदान, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

चार दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), छात्र नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा समूह चर्चा, संवाद और अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक कौशल को और अधिक विकसित किया जाएगा।

Abvp supaul news
अभाविप उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग के उद्घाटन समारोह में भाषर करते पदाधिकारी और उपस्थित छात्र-छात्रा प्रतिनिधि – Img

Student Leadership Development Program, Abvp Supaul news – कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुपौल जिला इकाई के कार्यकर्ता कई सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए थे। आवास, भोजन, पंजीकरण, चिकित्सा सुविधा, मंच संचालन और अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पूरे परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का वातावरण देखने को मिल रहा है।

Abvp Supaul news

National Education Policy Training, Abvp Supaul news – अभाविप का यह चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग उत्तर बिहार के युवा छात्र नेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकेंगे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now