Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Bhore News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद 5 लाख की फिरौती – पढ़े पूरी खबर

On: June 29, 2026 6:29 AM
Follow Us:
Bhore News
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर भोरे थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अपराधों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Gopalganj Bhore News – इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर बढ़ी बातचीत

प्राथमिकी के अनुसार, सिवान जिले (Siwan District) की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने मामा के घर गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में आई हुई थी। इसी दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी निखिल तिवारी (Nikhil Tiwari) से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और फोन व व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार बातचीत होने लगी।

आधी रात को घर से ले जाने का आरोप

Bhore News today | परिजनों का आरोप है कि 18 और 19 जून 2026 की मध्यरात्रि करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच निखिल तिवारी कथित रूप से नाबालिग को उसके मामा के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सुरक्षित वापसी के बदले 5 लाख रुपये की मांग

Gopalganj Bhore News | पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कुछ समय बाद आरोपी के बड़े भाई सोनू कुमार तिवारी ने फोन कर पहले लड़की को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया। बाद में उसने कथित तौर पर लड़की की सकुशल वापसी के बदले 5 लाख रुपये नकद की मांग की। परिवार का कहना है कि पैसे नहीं देने पर लड़की को वापस नहीं करने की धमकी भी दी गई।

माता-पिता पर भी संरक्षण देने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 24 june को जब पीड़ित परिवार आरोपी के गांव सलेमपुर (Salempur) पहुंचा तो वहां आरोपी के माता-पिता ने भी बड़े बेटे की बात का समर्थन किया। परिवार का कहना है कि व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp call) के जरिए फिरौती की मांग दोहराई गई, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि आरोपी के परिजन भी पूरे मामले में शामिल हैं और उसे संरक्षण दे रहे हैं।

भोरे थाने मे चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bhore News भोरे थाना पुलिस (Bhore Thana) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल तिवारी, Sonu Kumar Tiwari (सोनू कुमार तिवारी), रामनाथ तिवारी (Ramnath Tiwari) और उनकी wife के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhore News – सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल जरूरी

Bhore News
Img

सोशल मीडिया (social media) पर अनजान लोगों से friendship करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खासकर नाबालिगों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करना परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देना चाहिए।

Bhore News, नोट: यह खबर पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों और दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now