Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ABVP ने बेलबनवा हनुमान मंदिर में किया खिचड़ी महाप्रसाद वितरण

On: July 14, 2026 6:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज, 14 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को अभाविप की कुचायकोट नगर इकाई द्वारा प्रसिद्ध बेलबनवा हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Abvp News | कुचायकोट (Kuchaykot) नगर मंत्री प्रफुल्ल प्रधान ने कहा कि अभाविप केवल छात्रहित का संगठन ही नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन करता है। स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित यह महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का सशक्त उदाहरण है।

Abvp Gopalganj news | गोपालगंज जिला संयोजक हरिओम राय ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता आया है। संगठन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

Abvp
अभाविप बेलबनवा हनुमान मंदिर खिचड़ी महाप्रसाद वितरण – Img

नगर सह मंत्री आयुष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पूरे जिले में सेवा, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हैं।

नगर सह मंत्री राहुल गुप्ता ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य केवल छात्र समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना भी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं तथा सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत बनाते हैं।

Abvp Gopalganj News

Abvp
अभाविप बेलबनवा हनुमान मंदिर खिचड़ी महाप्रसाद का किया वितरण – Img

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, जिला संयोजक हरिओम राय, गोपालगंज नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, प्रियांशु राय, व सदस्य नितेश प्रधान, राजकुमार, आदित्य गुप्ता, नीरज गुप्ता, राहुल गुप्ता, सागर पटवा, आदित्य उपाध्याय, पवन पासवान, आनंद गुप्ता तथा मंदिर के पुजारीगण एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now